{"_id":"68483c891412bf95260f64d8","slug":"murder-at-two-different-places-in-one-day-team-busy-investigating-in-balod-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद: एक दिन में दो अलग-अलग जगह हत्या, जांच में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद: एक दिन में दो अलग-अलग जगह हत्या, जांच में जुटी टीम
Tue, 10 Jun 2025 07:46 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 10 Jun 2025 07:46 PM IST
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दो हत्या का मामला आज सामने आया है जहां के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दो हत्या का मामला आज सामने आया है जहां के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई, पूरा मामला ग्राम बघमरा का है जहां गीता बाई देवांगन पति सोनू राम देवांगन 62 वर्ष की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई है, उक्त घटना के बाद से घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है वहीं मौके पर फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है पुलिस के बड़े अधिकारियों सहित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की टीम भी मौके पर पहुंची हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के समय मृतका के साथ उसकी बहू घर में थी लेकिन दोनों अलग-अलग कमरे में थे जिसके कारण घटना कैसे हुई इस बात का भनक उसकी बहू को भी नहीं लगा है फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची हुई है और घटनास्थल को सील करके जांच शुरू कर दी गई है आखिर 65 वर्षीय महिला से किसको क्या दुश्मनी होगी सभी एंगल से पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
शराब दुकान में हत्या
जिले के डौंडीलोहारा शराब दुकान के पास दोस्त ने लोहे की पाइप से वार कर दोस्त की हत्या कर दी, शराब पीने को लेकर हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया गया है, मृतक विजय बघेल डौंडीलोहारा के टिकरापारा का रहने वाला है आरोपी भालुकोन्हा का रहने वाला है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन