{"_id":"67a5d8bf768fd163450dbe66","slug":"rajhara-is-deteriorating-stopping-migration-is-a-big-challenge-in-this-election-in-balod-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: बदहाल होता राजहरा, इस चुनाव पलायन रोकना बड़ी चुनौती, 24 सालों का सूखा खत्म करने भाजपा ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: बदहाल होता राजहरा, इस चुनाव पलायन रोकना बड़ी चुनौती, 24 सालों का सूखा खत्म करने भाजपा ने झोंकी ताकत
Fri, 07 Feb 2025 04:36 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 07 Feb 2025 04:36 PM IST
बालोद जिले के सबसे बड़ा नगर पालिका दल्ली राजहरा जिसे लौह नगरी के नाम से जाना जाता है इस शहर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के 24 सालों का सूखा खत्म करने के उद्देश्य से भाजपा मैदान में उतरी है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले के सबसे बड़ा नगर पालिका दल्ली राजहरा जिसे लौह नगरी के नाम से जाना जाता है इस शहर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के 24 सालों का सूखा खत्म करने के उद्देश्य से भाजपा मैदान में उतरी है तो वहीं कांग्रेस का दावा है कि इस बार भी वहां पर कांग्रेस शहर की सरकार चलाएगी, आपको बता दें भाजपा ने इस बार अध्यक्ष पद के लिए तोरण साहू को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस ने रवि जायसवाल को, शहर की लड़ाई दिलचस्प हो चली है भाजपा को सभी नेताओं का साथ मिल रहा है तो वहीं कांग्रेस की मॉनिटरिंग पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया कर रही है।
विज्ञापन
नगर बचाने का मुद्दा
राजहरा नगर पालिका की बात करें को शहर बचाने का मुद्दा यहां पर हावी रहा है स्थानीय नेता स्वाधीन जैन का कहना है कि इस शहर से करोड़ों की रॉयल्टी जिले में मिलती है लेकिन इस शहर को कुछ भी नहीं मिल पाता है पहले यहां की आबादी लाखों में थी लेकिन अब सिमटने लगी है इससे लोग पलायन कर रहे हैं, आपको बता दें कि शहर में 100 बिस्तर अस्पताल की मांग लंबे समय से की जा रही है तो जिले का नाम बदलने की मांग भी इसी शहर से उठी है जिसमें यह मांग किया जा रहा है कि जिले का नाम बदलकर बालोद - दल्ली किया जाय।
विज्ञापन
शिक्षा स्वास्थ्य के लिए करेंगे काम - जायसवाल
कांग्रेस प्रत्याशी रवि जायसवाल ने कहा कि लंबे समय से हमारी यहां सरकार है हमने इस शहर के लिए काफी कुछ किया है और जो कुछ नहीं कर पाए उसे करने के लिए हम मैदान में उतरे हुए हैं उन्होंने कहा कि यहां पर शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार के लिए हम काम करेंगे नगर पालिका का उपाध्यक्ष भी रहा हूं पार्टी ने इस बार अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया है तो बिल्कुल बायपास से लेकर पट्टा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने उजाड़ दिया शहर - साहू
भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू ने कहा कि लंबे समय से यहां कांग्रेस की सरकार है और इस सरकार ने शहर में राज करते हुए शहर को उजाड़ कर रख दिया है लेकिन हम यहां सुशासन लाने के उद्देश्य से मैदान में है यहां पर शिक्षा स्वास्थ के लिए काम करेंगे दो नए प्लांट की स्थापना यहां होने जा रही है वहां स्थानीय लोगों को भरपूर रोजगार मिल सके इसलिए हम काम करेंगे, शहर से पलायन ना हो सभी सुविधाएं यहां मिल जाए इसपर पूरा जोर रहेगा।