फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Rajhara police arrested the accused selling illegal liquor

Balod News: राजहरा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को पकड़ा, देशी शराब जब्त

Mon, 03 Nov 2025 09:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 03 Nov 2025 09:44 AM IST
सार
Register For Event

बालोद जिले के राजहरा में दंतेश्वरी मंदिर के पास छापे में 18 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। आरोपी के घर से टी-वैली व बुलबुल बैंगल्स वाली थैलियां मिली है। आबकारी एक्ट 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। IG दुर्ग रेंज के अभियान के दौरान कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन
Rajhara police arrested the accused selling illegal liquor
अवैध शराब बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के आदेश पर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डा. चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी दल्लीराजहरा निरीक्षक संतोष कुमार भुआर्य के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


जिले के राजहरा पुलिस को मिली मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने राजहरा वार्ड क्रमांक 18 स्थित दंतेश्वरी मंदिर के पास रहने वाले नोमेश कुमार रामटेके पिता भोला रामटेके (उम्र 29 वर्ष) के घर पर छापामार कार्यवाही की। जांच में आरोपी के कब्जे से एक सफेद-हरे रंग की थैली मिली। जिसमें “TEA VALLEY” लिखा था। जिससे 54 पौवा देशी प्लेन शराब (रोमियो कंपनी) तथा दूसरी सफेद थैली जिसमें “बुलबुल बैंगल्स एंड जनरल स्टोर्स” लिखा था, से 46 पौवा देशी प्लेन शराब (शोले कंपनी) कुल 100 पौवा शराब जब्त की गई।
विज्ञापन

       
जब्द की गई शराब की मात्रा 18 लीटर बल्क लिटर व अनुमानित कीमत 8000 रुपये बताई गई है। साथ ही आरोपी के पास से 200 रुपये की बिक्री रकम भी बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed