{"_id":"6a032f66c7d6d1ed410e2e60","slug":"three-laborers-died-due-to-mudslide-during-bsp-sewerage-line-work-in-balod-in-chhattisgarh-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालोद में बड़ा हादसा: बीएसपी सीवरेज लाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसी, महिला समेत तीन मजदूरों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालोद में बड़ा हादसा: बीएसपी सीवरेज लाइन कार्य के दौरान मिट्टी धंसी, महिला समेत तीन मजदूरों की मौके पर मौत
Tue, 12 May 2026 07:17 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 12 May 2026 07:17 PM IST
बालोद जिले के राजहरा नगर में बीएसपी सीवरेज लाइन के लिए खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन मजदूर गड्ढे में दब गए। हादसे में दो पुरुष और एक महिला मजदूर की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
10 फीट गहरे गड्ढे में कार्य कर रहे तीन मजदूरों की मिट्टी में दबकर मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद में मंगलवार को बालोद जिले के राजहरा नगर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज लाइन में पाइप बिछाने का काम चल रहा था। इस दौरान मिट्टी खिसकने से तीन मजदूर गड्ढे में दब गए। इस हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में किशुन कुमार और राकेश कुमार शामिल हैं। एक महिला मजदूर बैशाखिन भी मृतकों में शामिल है।
पुलिस और नगर पालिका ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। तीनों व्यक्तियों के शवों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। यह घटना पूरे इलाके में शोक का कारण बनी है। यह हादसा दास पान ठेला चौक के पास हुआ। मजदूर बीएसपी की सीवरेज लाइन में पाइप बिछा रहे थे। लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में काम चल रहा था। अचानक मिट्टी खिसक गई और मजदूर दब गए। तीनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।