{"_id":"67dd00f9a5c4147a5f099c5a","slug":"three-people-died-in-a-road-accident-in-balod-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod Accident: तेज रफ्तार का कहर... आपस में भिड़ी तीन बाइकें, हादसे में मासूम समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod Accident: तेज रफ्तार का कहर... आपस में भिड़ी तीन बाइकें, हादसे में मासूम समेत तीन की मौत
Fri, 21 Mar 2025 11:33 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:33 AM IST
बाइक सवार तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी वह एक दंपती की बाइक से टकरा गए। तीन बाइकों में भिड़ंत हुई, जिसमें दो वर्षीय दिशा सहित तीन लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Balod Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले का राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 930 एक बार फिर लहूलुहान हो गया। दरअसल भीषण सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। बाइक सवार तेज रफ्तार में जा रहे थे, तभी वह एक दंपती की बाइक से टकरा गए। तीन बाइकों में भिड़ंत हुई, जिसमें दो वर्षीय दिशा सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी को जिला अस्पताल लाया गया है। हादसे में पांच लोग घायल हुए। यह हादसा ग्राम सांकरा के समीप मटिया मोड के पास हुआ है।
विज्ञापन
आसपास के लोगों से जब जानकारी ली गई तो पता चला कि यहां पर जिस दो वर्षीय मासूम की मौत हुई है वह परिवार अस्पताल से वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में बाइक सवार आ रहे थे, जहां बाइक अनियंत्रित होकर सीधे दंपती से जा भिड़ी। तीन बाइक आपस में टकराई। जिससे मौके पर ही दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
2 अन्य की मौत, कर रहे शिनाख्त
पूरी घटना में दो अन्य लोगों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हुए हैं और सभी लोग भिलाई के बताए जा रहे हैं। दो अन्य मृतकों पहचान नहीं हो पाई है। जो पांच अन्य घायल हैं वे कुछ बताने की स्थिति में नहीं है, जिसके कारण मौके पर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन