फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Three young men brutally beaten on suspicion of cattle smuggling despite having valid documents in Balod

बालोद: मवेशी तस्करी के शक में तीन युवकों की बेदम पिटाई, वैध दस्तावेज होने पर भी हमला

Tue, 09 Dec 2025 02:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 09 Dec 2025 02:15 PM IST
सार
Register For Event

बालोद में गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम भरदा में मवेशी तस्करी के संदेह में अज्ञात लोगों ने तीन युवकों पर लाठी-डंडों, बेल्ट से बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़ितों के पास मवेशी ले जाने के वैध दस्तावेज थे, फिर भी बिना जांच के पिटाई की गई।

विज्ञापन
Three young men brutally beaten on suspicion of cattle smuggling despite having valid documents in Balod
मवेशी तस्करी के शक में तीन युवकों की बेदम पिटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद में गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम भरदा में मवेशी तस्करी के संदेह में अज्ञात लोगों ने तीन युवकों पर लाठी-डंडों, बेल्ट से बेरहमी से हमला कर दिया। पीड़ितों के पास मवेशी ले जाने के वैध दस्तावेज थे, फिर भी बिना जांच के पिटाई की गई। घटना का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


पीड़ित सतीश साहू (31 वर्ष) निवासी ग्राम रांवा अर्जुनी जिला धमतरी ने बताया कि वे किसानी का काम करते हैं। अपने साथी वेदप्रकाश साहू और बलराम साहू के साथ ग्राम सौराबांधा के रजउराम से 6 बछड़ों की खरीदी वैध दस्तावेजों के साथ ग्राम करहीभदर मवेशी बाजार ले जा रहे थे। रात सवा 11 बजे भरदा-पेंवर मार्ग के मोड़ पर पहुंचने पर अज्ञात लोगों ने वाहन रोका, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और तीनों की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन


तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज गुरूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सतीश साहू की शिकायत पर गुरूर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीडियो में हमलावरों की बर्बरता साफ नजर आ रही है, जिससे पुलिस छानबीन तेज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed