फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Three youths jumped into the river after seeing the police two are safe and one is missing

बालोद: पुलिस को देख नदी में कूदे तीन युवक, दो सुरक्षित एक हुआ लापता, तलाश जारी

Fri, 25 Jul 2025 03:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 25 Jul 2025 03:16 PM IST
सार
Register For Event

बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे लेकर पुलिस भी अब सवालों के घेरे में है दरअसल गुण्डरदेही नगर के ताँदुला नदी के किनारे करीब 10 लोग ताश खेल रहे थे।

विज्ञापन
Three youths jumped into the river after seeing the police two are safe and one is missing
पुलिस को देख नदी में कूदे तीन युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे लेकर पुलिस भी अब सवालों के घेरे में है दरअसल गुण्डरदेही नगर के ताँदुला नदी के किनारे करीब 10 लोग ताश खेल रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर गुण्डरदेही पुलिस रेड कार्रवाई करने ताँदुला नदी किनारे पहुंची। जहां पुलिस को देखते ही सभी जुआरी इधर-उधर भाग गए। वही तीन लोग तांदुला नदी में कूद गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो युवक तैर कर निकल गए वहीं एक युवक लापता है। पूरी घटना गुरुवार शाम 6 बजे की है। उक्त घटना के बाद गुण्डरदेही, पुलिस बालोद पुलिस एवं एनडीआरफ की टीम द्वारा युवक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


युवक का नाम दुर्गेश सोनकर
प्राप्त जानकारी की मुताबिक नदी में डूबने वाला युवक नगर की वार्ड क्रमांक 10 निवासी दुर्गेश सोनकर,पिता हेमू सोनकर 30 वर्ष है। घटना के बाद दुर्गेश सोनकर का परिवार सदमे में है वहीं कुछ लोग विरोध प्रदर्शन की तैयारी भी कर रहे हैं सुबह से ही सर्च अभियान चलाया जा रहा है लेकिन अब तक किसी तरह की कोई सफलता नहीं मिली है अब पूरे मामले में यह बात भी उभर कर सामने आ रही कि आखिर गलती किसकी है कि उन लोगों को नदी में कूद जाना पड़ा। 
विज्ञापन


नदी में तेज है बहाव
आपको बता दें कि मानसून का दौर है और यहां पर लोगों को नदियों के पास जाने से मना किया जाता है फिलहाल नदी में बाढ़ और तेज जल भराव जैसे हालात हैं ऐसे में पुलिस के भाई से तीन लोग नदी में कूद गए इसके बाद से एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed