{"_id":"677f9cc1876b31b07c06846c","slug":"tristari-panchayat-election-bugle-sounded-women-given-priority-got-nine-seats-in-balod-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: त्रिस्तरी पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, महिलाओं को प्राथमिकता, मिली नौ सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: त्रिस्तरी पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, महिलाओं को प्राथमिकता, मिली नौ सीटें
Thu, 09 Jan 2025 03:24 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 09 Jan 2025 03:24 PM IST
बालोद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बालोद जिला पंचायत में सभी जनपद क्षेत्र के सदस्यों का आरक्षण संपन्न हुआ। यहां पर देखा गया कि महिलाओं को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
त्रिस्तरी पंचायत चुनाव का बजा बिगुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बालोद जिला पंचायत में सभी जनपद क्षेत्र के सदस्यों का आरक्षण संपन्न हुआ। यहां पर देखा गया कि महिलाओं को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई है। वहीं बालोद जिले के सभी जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में वार्ड पंच के पदों के लिए आरक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
आरक्षण प्रक्रिया को देखते हुए सभी नेता पंचायती राज के जनप्रतिनिधी अपनी अपनी किस्मत आजमाने आरक्षण की प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचे। वहीं बालोद जनपद पंचायत क्षेत्र की बात करें तो यहां पर महिला सीटों की अधिकता के कारण कई पुरुष राजनेताओं के चेहरे पर मायूसी देखने को मिली।
विज्ञापन
बालोद जनपद की 9 सीटों में महिला
बालोद जनपद पंचायत क्षेत्र की बात करें तो यहां पर 9 सीट महिला को मिले हैं इस तरह बाकी जनपद में भी महिलाओं को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है ऐसे में कई नेताओं के चुनाव लड़ने की उम्मीद पर पानी फिरता नजर आ रहा है सुबह 11:00 से आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो की अनवरत जारी है वहीं कल जिला पंचायत सदस्य एवं सरपंच और जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण प्रक्रिया संपन्न किया जाएगा।
विज्ञापन