फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Balod News ›   Wife and in laws pressured him to convert hurt young man committed suicide in Balod

Balod: पत्नी और ससुराल पक्ष ने बनाया धर्मांतरण का दबाव, आहत युवक ने की आत्महत्या, परिजनों ने कही ये बात

Fri, 20 Dec 2024 04:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 20 Dec 2024 04:32 PM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाला एक मामला फिर से सामने आया है जो की धर्मांतरण से जुड़ा हुआ है। धर्मांतरण के दबाव के कारण 35 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Wife and in laws pressured him to convert hurt young man committed suicide in Balod
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाला एक मामला फिर से सामने आया है जो की धर्मांतरण से जुड़ा हुआ है। धर्मांतरण के दबाव के कारण 35 वर्षीय एक युवक ने आत्महत्या कर ली और धर्मांतरण का दबाव डालने वाला कोई दूसरा व्यक्ति नहीं बल्कि स्वयं उसकी पत्नी और सास ससुर हैं। जी हां पूरा मामला अर्जुंदा थाना क्षेत्र का है जहां पर अर्जुंदा निवासी गजेंद्र उर्फ सूरज देवांगन ने जिसकी उम्र 35 वर्ष थी उसमें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और अपने दर्द को उसने दीवारों पर बयान किया है इस मामले ने जिले में एक बार फिर धर्मांतरण के विषय को मुख्य पटल पर लाकर रख दिया है।

विज्ञापन


दीवारों पर कुरेदा अपना दर्द 
मरने से पहले सूरज देवांगन ने अपने कमरे की दीवारों पर अपने दर्द को उगेरा है उसने दीवार पर स्पष्ट रूप से धर्मांतरण के लिए दबाव बनाए जाने का आप अपने पत्नी और सास ससुर पर लगाया है आपको बता दे कि इससे पहले भी युवक ने धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए अर्जुंदा खाने में अपने पत्नी के खिलाफ प्रताड़ना और धर्मांतरण का दबाव का आरोप लगाया था अगर उसे समय पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले लेती तो शायद एक हिंदू व्यक्ति अपना जान नहीं गावत इस मसले पर कई सारे सवाल अब खड़े होने शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी देवांश राठौर ने धर्मांतरण संबंधी मामले को लेकर पूरी तरह से इनकार किया है उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति उन्हें 50000 रुपए के लिए परेशान कर रहा था इस बात का जिक्र उन्होंने सुसाइड नोट में किया है और परिवार वालों से ससुराल वालों से परेशान होने की बात उसने कही है आगे देवांश राठौर ने बताया कि मामले में यह बात सामने आई है कि उसकी पत्नी प्रभु यीशु पर आस्था रखती थी इसलिए वह उससे झगड़ा करता था और अपने पत्नी के मां-बाप से पैसे लाने की बात को लेकर भी वह झगड़ा किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरातल पर शून्य साबित होता, धर्मांतरण संबंधी कार्रवाई
धर्मांतरण आज के समय में सबसे बड़ी सामाजिक समस्या के रूप में उभर कर सामने आ रही है और यह सियासी गलियारों का भी एक प्रमुख मसाला है सरकारी चाहे जो भी हो यहां पर सभी धर्मांतरण के खिलाफ होने का बात करते हैं परंतु धरातल पर धर्मांतरण का स्तर काफी आगे बढ़ चुका है जो कि शायद अब राजनीतिक सियासत की वजह से शिकायत नहीं बल्कि विकास की ओर अग्रसर नजर आ रहा है।


वीएचपी ने दी चेतावनी
विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक बलराम गुप्ता ने पूरी मामले पर कड़ी चेतावनी देते हुए चर्चा करते हुए बताया कि मामले को हमने संज्ञान में लिया है हमने थाना प्रभारी से भी बात की है कि मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई उनके ऊपर होनी चाहिए उन्होंने कहा कि यदि इस मामले को पहले गंभीरता से लिया गया होता तो एक व्यक्ति की मौत नहीं होती उन्होंने कहा कि जिस तरह से दो मौत के मामले अब तक धर्मांतरण से जुड़े हुए सामने आ चुके हैं इससे यह बात सिद्ध होता है कि ईसाई मिशनरी लोग कैसे परिवारों को धर्म के के नाम पर तोड़ने का काम कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन पूरा हिंदू समाज अर्जुंदा में प्रदर्शन करेगा हम लगातार शासन और यहां की पुलिस और प्रशासन को अवगत कराते आ रहे हैं परंतु कहीं ना कहीं ढलाई की वजह से इस तरह के मामले और बढ़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed