{"_id":"67f20dd576d3887bbe07c490","slug":"elderly-man-murdered-with-an-axe-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara Murder: बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, साजा थाना क्षेत्र के घोटवानी गांव का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara Murder: बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, साजा थाना क्षेत्र के घोटवानी गांव का मामला
Sun, 06 Apr 2025 10:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 06 Apr 2025 10:45 AM IST
यह वारदात साजा थाना क्षेत्र के घोटवानी गांव की है। जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम अशोक निर्मलकर है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
आज बेमेतरा जिले में एक और हत्या का मामला सामने आया है। यह वारदात साजा थाना क्षेत्र के घोटवानी गांव की है। जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक का नाम अशोक निर्मलकर है। कुल्हाड़ी से ऐसे वार किया था कि उसके सिर में ही फंस गया।
विज्ञापन
इसके अलावा आरोपी द्वारा हत्या के बाद आग लगाने की भी योजना थी। क्योंकि घटनास्थल पर पेट्रोल व माचिस भी मिला। पुलिस को हत्या का शक गांव के ही एक व्यक्ति पर है, जो वारदात के बाद से ही फरार है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। वहीं, मौके पर पहुंच कर पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन