{"_id":"67b2c51af18de7c2050ed590","slug":"voting-is-being-held-today-for-the-first-phase-of-panchayat-elections-in-bemetara-2025-02-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेमेतरा में पंचायत चुनाव: सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी, बूथों पर उमड़ी भीड़; तीन लाख से अधिक लोग कर रहे मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमेतरा में पंचायत चुनाव: सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी, बूथों पर उमड़ी भीड़; तीन लाख से अधिक लोग कर रहे मतदान
Mon, 17 Feb 2025 10:42 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:42 AM IST
छत्तीसगढ़ में आज पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो रहा है। बेमेतरा में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। बेमेतरा में इस बार कुल मतदाता एक लाख 52 हजार 24 है। इसमें पुरुष 76 हजार 466 और 75 हजार 558 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
मतदान के लिए लाइन में खड़े मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेमेतरा जिले में निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव हो रहे है। जिले में दो चरण में चुनाव हो रहे हैं। जिसमें पहला चरण आज है और दूसरा चरण 20 फरवरी को होगा। पहले चरण के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगी।
विज्ञापन
मिली जानकारी अनुसार पहले चरण अंतर्गत बेमेतरा और नवागढ़ ब्लॉक में चुनाव हो रहा है। इसमें बेमेतरा ब्लॉक के 108 ग्राम पंचायत के 1410 वार्ड अंतर्गत 285 मतदान केन्द्र में वोटिंग होगी। जिसमें कुल मतदाता 1 लाख 52 हजार 24 हैं। इसमें पुरुष 76 हजार 466 व महिला 75 हजार 558 हैं। इस ब्लॉक में पंच 1410, सरपंच 108 व जनपद सदस्य के 23 पद शामिल है।
विज्ञापन
वहीं नवागढ़ ब्लॉक के 111 ग्राम पंचायत के 1389 वार्ड अंतर्गत 301 मतदान केन्द्र में मतदान होगा। जिसमें कुल मतदाता 1 लाख 56 हजार 596 हैं। इसमें पुरुष 78 हजार 982 व महिला 77 हजार 614 शामिल हैं। इस ब्लॉक में पंच 1389, सरपंच 111 व जनपद सदस्य के 24 पद शामिल है।
विज्ञापन
इन दोनों ब्लॉक में 3 लाख 8 हजार 620 मतदाता हैं। पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के अलावा यहां के वोटर जिला पंचायत सदस्य का भी चुनाव करेंगे। यानि एक मतदाता चार अलग-अलग पद के लिए वोट डालेगा। पंचायत चुनाव में मतपत्र का उपयोग होगा। इन दोनों ब्लॉक के कई ग्राम पंचायत में सरपंच, पंच के लिए पहले से ही निर्विरोध चुनाव हो गया है। इस कारण ऐसे जगहों में इन पदों के लिए मतदान नहीं होगा।