{"_id":"687e5c1bbe981d2a1701dbb3","slug":"bike-rider-dies-in-road-accident-in-dhamtari-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; अज्ञात कार की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; अज्ञात कार की तलाश जारी
Mon, 21 Jul 2025 09:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी.
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 21 Jul 2025 09:48 PM IST
धमतरी जिले के सेहराडबरी हाइवे पर अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार रितेश यादव की मौत हो गई। वहीं, विकास निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अर्जुनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धमतरी जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। अर्जुनी थाना क्षेत्र के सेहराडबरी हाइवे पर एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भैसमुंडी निवासी रितेश यादव और विकास निर्मलकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। सेहराडबरी के महिंद्रा शोरूम के पास एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। हादसे में रितेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास निर्मलकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। रक्तदान सेवा समिति की एंबुलेंस ने मृतक और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां विकास का इलाज चल रहा है। अर्जुनी पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात कार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन