{"_id":"67c951e4a4b61122e80833c9","slug":"bjp-candidate-wins-for-fifth-time-in-balod-district-elections-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कांग्रेस न भेद पाई भाजपा का किला, पांचवीं बार BJP प्रत्याशी को मिली बालोद जनपद की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कांग्रेस न भेद पाई भाजपा का किला, पांचवीं बार BJP प्रत्याशी को मिली बालोद जनपद की कमान
Thu, 06 Mar 2025 01:12 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:12 PM IST
भाजपा नेता राकेश यादव ने कहा कि जीत का हमारा सिलसिला बरकरार है और यह भाजपा का वो किला है, जिसे कांग्रेस 25 सालों से भेद नहीं पाई है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन को जाता है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी की जीत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जनपद पंचायत बालोद में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को शिकस्त दी। इसके बाद से पूरा माहौल भगवामय हो गया। लागतार यह पांचवी बार होगा, जब भाजपा की सरकार यहां जनपद में काबिज है और इस किले को भेद पाने में कांग्रेस असमर्थ साबित हुई। भाजपा प्रत्याशी सरस्वती टेमरिया को 16 जनपद सदस्यों में से 10 ने अपना समर्थन दिया। वहीं, छह जनपद सदस्यों का समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी अमृता नेताम के पक्ष में रहा इस जीत के बाद से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
सामान्य घर की बेटी को बनाया प्रत्याशी
भाजपा नेता राकेश यादव ने कहा कि जीत का हमारा सिलसिला बरकरार है और यह भाजपा का वो किला है, जिसे कांग्रेस 25 सालों से भेद नहीं पाई है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी और सीएम विष्णुदेव साय के सुशासन को जाता है। प्रत्येक उन कार्यकर्ताओं को जो निरंतर मेहनत करते रहे। हमने एक सामान्य परिवार की बेटी को टिकट दिया वो जीतकर भी आए अब वो जनता के सपनों पर खरा उतरने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
आपको बता दें कि सुबह 11 बजे से जनपद पंचायत बालोद में कार्यकर्ताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। वहीं, नामांकन सहित जरूरी प्रशासनिक प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई थी। जिले के दिग्गज नेता भी पहुंचने लगे थे, लेकिन जनपद पंचायत के इस चुनाव में भाजपा ने पांचवीं बार अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन
सेवा ही कर्तव्य
जनपद अध्यक्ष बनकर आई सरस्वती टेमरीया ने कहा कि जनपद का ये चुनाव मेरे लिए बेहद अहम रहा। पार्टी ने मुझे इस काबिलसमझा कि मुझे टिकट दिया और जो भी उम्मीदें पार्टी को मुझसे हैं और मेरे क्षेत्र की जनता को मुझसे उम्मीदें हैं उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगी। इस जीत का श्रेय मैं हर उस कार्यकर्ताओं को देना चाहती हूं, जो निरंतर मेहनत करते रहे।