फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG PCC Chief Deepak baij blame on CG government for bus fares increasing

पीसीसी चीफ दीपक ने साधा निशाना: बोले- बसों का किराया बढ़ाना जनता के साथ अन्याय, पांचवीं बार बढ़े बिजली के दाम

Fri, 16 Oct 2026 08:05 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 08:05 AM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए जमकर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर दूसरी बार बस किराए में की गई बेतहाशा बढ़ोत्तरी को आम छत्तीसगढ़िया की जेब पर सीधा डकैती है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने आम जनता, मजदूरों, किसानों और छात्रों की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है।
 

विज्ञापन
CG PCC Chief Deepak baij blame on CG government for bus fares increasing
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए जमकर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि एक साल के भीतर दूसरी बार बस किराए में की गई बेतहाशा बढ़ोत्तरी को आम छत्तीसगढ़िया की जेब पर सीधा डकैती है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने आम जनता, मजदूरों, किसानों और छात्रों की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। एक साल के भीतर दूसरी बार बस किराए में भारी वृद्धि कर साधारण बसों का किराया 75 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। स्लीपर, एसी, सेमी-स्लीपर से लेकर लग्जरी बसों तक का सफर अब आम आदमी की पहुंच से बाहर हो चुका है। 

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि महतारी वंदन के नाम पर 1000 की पब्लिसिटी करने वाली सरकार अब किराए के रूप में हर परिवार से हजारों रुपये वसूल रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस जनविरोधी फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग करती है। खाद्य सामाग्री, राशन, तेल, दाल, सब्जियों के दाम दुगुना हो गया है। बिजली के दाम बढ़ा दिये। डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ा दिया, रसोई गैस के दाम बढ़ा दिया। महंगाई के लिए डबल इंजन की सरकार जवाबदार।
विज्ञापन




कोयले का अतिरिक्त प्रभार वसूल रहा बिजली विभाग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अक्टूबर महिने में प्रति उपभोक्ता से 300 से लेकर 1000 रुपये तक का अतिरिक्त प्रभार सरकार की ओर से लगाया गया है। यह प्रभाव शुल्क बिजली बिल के अलावा उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भेजा गया है। जिन उपभोक्ताओं के ऑनलाइन केवल बिजली बिल पटाया तथा कोयला प्रभार शुल्क नहीं पटाया है, उनकी बिजली काट दी जा रही है। भाजपा सरकार ने बिजली विभाग को जबरिया वसूली का विभाग बना लिया है। इस साल अक्टूबर में जिनका बिजली बिल पटाने की नियत तारीख नहीं आई है। उनका भी पिछला प्रभार बकाया बता कर विद्युत कनेक्शन काट दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को लूटना है। बिजली आवश्यक जरूरत बन गयी है। उसका फायदा सरकार और बिजली विभाग उठा रहा, कभी अनुबंध भार से ज्यादा खपत बताकर दंड वसूला जा रहा तो कभी सेस लगाकर, कभी कोयले का अतिरिक्त प्रभार लगाकर वसूली की जा रही। भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार पांचवी बार बिजली के दाम बढ़ाये गये है। भाजपा सरकार ने इसी साल जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं के दाम में 30 से 50 पैसे तथा गैर घरेलू में 20 से 40 पैसे की बढ़ोतरी किया है। कृषि के पंप की बिजली में भी 40 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी है। बिजली के बेतहाशा बिल जनता की परेशानी का कारण बने हुये है। हाल ही में भाजपा सरकार ने बिजली के दामों में 12 प्रतिशत विद्युत ईधन अधिभार (एमपीपीएस) के रूप में बढ़ोतरी किया था। भाजपा की सरकार आने के बाद अभी तक 31.23 प्रतिशत बिजली के दाम बढ़ाये गये है। कांग्रेस की सरकार ने 5 साल में केवल 2 पैसे की बढ़ोत्तरी बिजली के दामों में किया था, उसमें भी 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना लागू थी।



पटवारी हड़ताल पर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश भर में पटवारी तीन सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर है। पिछले वर्ष भी धान खरीदी शुरू होने के पहले पटवारी हड़ताल पर गये थे। सरकार हड़ताल की नौबत क्यों आने देती है? यह हड़ताल सरकार की साजिश लग रही। पोर्टल में परेशानी आ रही तो सरकार उसका हल देखे। पटवारियों की हड़ताल से धान खरीदी बाधित होती है, पंजीयन समय पर नहीं हो रहा। सरकार इस हड़ताल को खत्म कराये ताकि हड़ताल के कारण धान खरीदी प्रभावित नहीं हो।




पीएससी ने एक और परीक्षा स्थगित किया
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पीएससी ने एसआई और सूबेदार भर्ती परीक्षा स्थगित कर दिया। इसके पहले पीएससी 2025 का इंटरव्यू स्थगित किया गया था। ऐसी परिस्थितियां क्यों निर्मित हो रही है? शिक्षक भर्ती परीक्षा भी स्थगित हो गयी, आरक्षक भर्ती के परिणाम नहीं घोषित किये जा रहे। डीईडी के लिए भर्ती नहीं निकाली जा रही। प्रदेश के विभिन्न विभागों में 1.10 लाख पद खाली है। सरकार भर्ती करने के बजाए टालमटोल कर रही। भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं को धोखा दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed