{"_id":"6a9ee7e747442792a3006a2e","slug":"cg-private-hospitals-causing-traffic-jams-on-highway-bajrang-dal-submits-memorandum-to-sdm-in-kondagaon-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: निजी अस्पतालों के कारण हाईवे पर लग रहा जाम, कोंडागांव में बजरंग दल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: निजी अस्पतालों के कारण हाईवे पर लग रहा जाम, कोंडागांव में बजरंग दल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Mon, 07 Sep 2026 10:07 PM IST
रायपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव
Published by: रायपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:07 PM IST
नेशनल हाईवे किनारे निजी नर्सिंग होम और क्लीनिकों के संचालन को लेकर बजरंग दल ने प्रशासन से सवाल किए हैं। संगठन ने यातायात बाधित होने और जाम की स्थिति बनने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोंडागांव शहर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर संचालित निजी नर्सिंग होम और क्लीनिकों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ बजरंग दल ने प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है। संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्रभान श्रीवास्तव के नेतृत्व में 7 सितंबर को एसडीएम कोंडागांव को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कुछ वर्षों में नेशनल हाईवे के आसपास कई निजी नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। संगठन का आरोप है कि इन संस्थानों में आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और वाहनों के कारण कई बार मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित होता है और जाम की स्थिति बन जाती है। बजरंग दल ने दावा किया कि यातायात संबंधी अव्यवस्था के कारण पूर्व में शहर में दुर्घटनाएं भी हुई हैं, जिनमें जान-माल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: सीजी: हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं, कलेक्टर से की शिकायत; बताई बदहाली
विज्ञापन
संगठन ने प्रशासन से नेशनल हाईवे के आसपास संचालित निजी नर्सिंग होम और क्लीनिकों की कानूनी मान्यता, आवश्यक अनुमतियों और निर्धारित मापदंडों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही कहा है कि यदि किसी संस्थान के संचालन से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि नेशनल हाईवे के किनारे संचालित ऐसे संस्थानों में सड़क सुरक्षा और यातायात से जुड़े सभी निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। संगठन का कहना है कि इससे आम नागरिकों को आवागमन में होने वाली परेशानी कम होगी और दुर्घटनाओं की आशंका को भी कम किया जा सकेगा।