फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM sai Durg Visit, read here today programs, Raipur Morning News

सीजी न्यूज: दुर्ग दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, दिल्ली कूच करेंगे कांग्रेसी,पढ़ें रायपुर में आज क्या खास?

Fri, 30 Oct 2026 10:24 AM IST
रायपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: रायपुर ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2026 10:24 AM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को राजनीतिक सियासत गरमाई रहेगी। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय रायपुर और दुर्ग में आयोजित कार्यक्रमो में शामिल होंगे। वे रायपुर के कृषि महाविद्यालय में सुबह 10:15 से 11:30 बजे तक पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त बांटंगे। पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दुर्ग के पुलगांव में आयोजित आमसभा और पदयात्रा में शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
CM sai Durg Visit, read here today programs, Raipur Morning News
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को राजनीतिक सियासत गरमाई रहेगी। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय रायपुर और दुर्ग में आयोजित कार्यक्रमो में शामिल होंगे। वे रायपुर के कृषि महाविद्यालय में सुबह 10:15 से 11:30 बजे तक पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त बांटंगे। पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दुर्ग के पुलगांव में आयोजित आमसभा और पदयात्रा में शामिल होंगे।

विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा दु्र्ग में करेंगे पदयात्रा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा दोपहर एक बजे रायपुर पहुंचेंगे। माना एयरपोर्ट रायपुर से वे सीधे सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। दोपहर 3.15 बजे दुर्ग जिले के लिए रवाना होंगे। यहां पर महेश कॉलोनी (पुलगांव) में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। शाम 4 बजे भाजपा के "लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" अभियान के तहत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक (दुर्ग) तक पदयात्रा करेंगे। इसमें सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन



केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज आज आयेंगे रायपुर, कल करेंगे पदयात्रा
वहीं दूसरी ओर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे शनिवार 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राजधानी के आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट के खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा के  "लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" अभियान के तहत दोपहर 1.30 बजे राजधानी के नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. सुधांशु त्रिवेदी आज लेंगे प्रेस कॉन्फेंस
तीसरी ओर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डॉ. त्रिवेदी आज 30 अक्टूबर का दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे दोपहर 02:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला (कुशाभाऊ ठाकरे सभागार) पहले तल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 



 दिल्ली कूच करेंगे कांग्रेसी
कांग्रेस की वोट बचाओ देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दिल्ली जाने वाली बसें 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे बीटीआई मैदान शंकर नगर से रवाना होंगी। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले वोट बचाओ देश बचाओ, लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ अभियान एवं राष्ट्रीय रैली में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अंतर्गत आने वाले 11 ब्लॉकों से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता 30 अक्टूबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


भूपेंद्र नाग का आज छत्तीसगढ़ दौरा
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। भाजयुमो कार्यकर्ता  रायपुर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से एकात्म परिसर तक बाइक रैली निकाली जाएगी। दोपहर 1:30 बजे निकलने वाली इस रैली में बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।


रायपुर में आज वायुसेना की सारंग टीम दिखाएगी जांबाजी
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव पर शुक्रवार को भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सारंग टीम रायपुर के आसमान में अपनी सामर्थ्य का प्रदर्शन करेगी। शहर के नागरिक दोपहर 12:20 से 12:45 बजे के बीच अपने घरों की छतों से हेलीकॉप्टरों की इस अद्भुत उड़ान को देख सकेंगे। इसके बाद राज्योत्सव के मुख्य आयोजन के तहत 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में भव्य एयर शो का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व 30 अक्तूबर को रायपुर शहर के ऊपर हेलीकॉप्टरों की उड़ान लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह प्रदर्शन भारतीय वायुसेना की तकनीकी क्षमता, उच्च कौशल और पायलटों के बेहतरीन तालमेल का जीवंत प्रमाण प्रस्तुत करेगा।



कई जिलों के स्कूलों में आज भी छुट्टी
भारी बारिश की संभावना को लेकर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। 30 अक्टूबर को दुर्ग, कबीरधाम, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में स्कूलों में छुट्टी की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed