फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CM Sai visited Baba Karmeshwar Dham, performed Rudrabhishek and prayed for prosperity of state

छत्तीसगढ़: बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, किया रुद्राभिषेक; प्रदेश की खुशहाली की कामना

Wed, 26 Aug 2026 08:37 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 26 Aug 2026 08:37 PM IST
सार
Register For Event

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम कर्रा में बुधवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यहां आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ और शिव पुराण कथा में शामिल हुए।

विज्ञापन
CM Sai visited Baba Karmeshwar Dham, performed Rudrabhishek and prayed for prosperity of state
सीएम साय ने बाबा कर्मेश्वर धाम के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम कर्रा में बुधवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यहां आयोजित श्री महारुद्र यज्ञ और शिव पुराण कथा में शामिल हुए। उन्होंने प्राचीन बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से रुद्राभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कर्रा की पावन धरती पर महारुद्र यज्ञ और शिव पुराण कथा का आयोजन सौभाग्य की बात है। उन्होंने कथावाचक आचार्य दिव्यानंद महाराज और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा पूरे छत्तीसगढ़ पर बनी रहे और हर परिवार में सुख-शांति का वास हो।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने ग्राम कर्रा में मंगल भवन निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाएगा। साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत बेहद समृद्ध है। राज्य सरकार प्रमुख शक्तिपीठों को धार्मिक कॉरिडोर के रूप में जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक करीब 50 हजार श्रद्धालु अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर चुके हैं। वहीं तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से देश के 19 प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्रा की सुविधा दी जा रही है और करीब 10 हजार लोग इसका लाभ उठा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत अपनी माता जसमनी देवी साय के नाम पर रुद्राक्ष का पौधा लगाया। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने भी बेल का पौधा रोपा। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed