{"_id":"68ea8251de3d9274dc0ea834","slug":"bjp-leader-accused-of-attempted-misdeed-in-dhamtari-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: धमतरी में भाजपा नेता पर दुष्कर्म प्रयास का आरोप, गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: धमतरी में भाजपा नेता पर दुष्कर्म प्रयास का आरोप, गिरफ्तारी के बाद जेल भेजा गया
Sat, 11 Oct 2025 09:44 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 11 Oct 2025 09:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
धमतरी जिले के एक भाजपा नेता पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप एक महिला द्वारा लगाया गया है। जिसके बाद से नेता फरार हो गया था। जिला पुलिस द्वारा नेता की तलाश की जा रही थी। जिसको आज पकड़कर न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया गया है। इसके साथ ही एक कार को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिले के बेलरगांव के मंडल अध्यक्ष मनोहर दास मानिकपुरी के ऊपर घर में घुस कर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप महिला द्वारा लगाया गया था। जिसका थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। जिसके बाद धमतरी जिला भाजपा के द्वारा बेलरगांव के मंडल अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया था। वहीं, गोड़वाना सेवा समिति युवा प्रभाग तहसील नगरी द्वारा जल्द नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हालबोल दिया था। इसके साथ ही समाज द्वारा एक दिवसीय गांव को बंद रख गया था। लोगों में आक्रोश देखने को मिला था। वहीं जिला पुलिस ने मनोहर दास मानिकपुरी को पकड़ने में जुट गई थी। इस दौरान मुखबिर के सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा मनोहर को गिरफ्तार करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत जेल भेज दिया है।
विज्ञापन