{"_id":"68e9181cca93c7c30204818d","slug":"constable-commits-suicide-by-consuming-poison-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dhamtari: आरक्षक ने जहर खाकर मौत को लगाया गले, पत्नी को फोन कर दी थी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhamtari: आरक्षक ने जहर खाकर मौत को लगाया गले, पत्नी को फोन कर दी थी जानकारी
Fri, 10 Oct 2025 07:58 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
आरक्षक ने जहर खाकर की खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
धमतरी पुलिस लाइन में पदस्थ एक आरक्षक ने जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस विभाग में सनसनी फैल गई है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि धनेश देवांगन पुलिस लाइन धमतरी में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। जिसने 8 अक्टूबर को ग्राम कोलियारी स्थित अपने घर में जहर का सेवन कर लिया। जहर सेवन कर आरक्षक ने फोन से इसकी जानकारी अपनी पत्नी को दी।
विज्ञापन
उसकी पत्नी ने पड़ोसियों को फोन कर घटना के बारे में बताया। जिसके बाद पड़ोसी ने उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए। हालत में सुधार नही होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया। रायपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी हालत नाजुक हो गई। जिसे वापस जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। यहां लाने पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद को शव उनके परिजन को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल अभी जवान ने खुदकुशी क्यों की है, इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन