{"_id":"684b03c77da8748fa50524d4","slug":"vikas-dhruv-died-in-stabbing-incident-in-danitola-ward-of-dhamtari-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में वारदात: गाली-गलौच रोकने पर युवक की चाकू मारकर हत्या, पकड़ा गया मास्टर माइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में वारदात: गाली-गलौच रोकने पर युवक की चाकू मारकर हत्या, पकड़ा गया मास्टर माइंड
Thu, 12 Jun 2025 10:13 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:13 PM IST
धमतरी के दानीटोला वार्ड में 25 वर्षीय विकास ध्रुव की चाकूबाजी में मौत हो गई। 6 जून की रात, विकास ने घर के बाहर गाली-गलौच कर रहे कुछ लड़कों को रोका, जिसके बाद उनमें से एक ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
युवक की चाकू मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धमतरी शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दानीटोला वार्ड में रहने वाले विकास ध्रुव ( 25) युवक अपने घर में काम करके आया हुआ था। खाना खाकर आराम कर रहा था। इस दौरान कुछ लड़के घर के बाहर गाली-गलौच कर रहे थे। जिसको मना करने के लिए युवक घर से बाहर निकला और मना किया।
विज्ञापन
जिस पर वहां मौजूद युवक कर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल जाया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए युवक को रायपुर के अस्पताल भेजा गया था। जहां आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली थाना प्रभारी राजेश मराई से 12 जानू रात 8 बजे संपर्क करने पर बताया कि 6 जून की रात दानीटोला वार्ड में रहने वाले विकास ध्रुव को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वही इस मामले में दानीटोला के रहने वाले सतीश कुमार उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वहीं इस मामले में दो अन्य बालक भी शामिल हैं जिनकों बाल न्यायालय के समकक्ष पेश किया गया है।