{"_id":"69ecb9e87af27b6c98099d68","slug":"durg-bhilai-murder-news-double-murder-case-in-chhattisgarh-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg Murder: भारी पड़ी प्रेमिका से आशिकी; 'दिलरुबा' ने पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट, बेटी की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Murder: भारी पड़ी प्रेमिका से आशिकी; 'दिलरुबा' ने पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट, बेटी की हालत नाजुक
Sat, 25 Apr 2026 06:28 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/कवर्धा
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:28 PM IST
Double Murder Case in Durg: दुर्ग-भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
विज्ञापन
कातिल प्रेमिका, आरक्षक का परिवार
- फोटो : CG News
विस्तार
Double Murder Case in Durg: दुर्ग-भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार, 25 अप्रैल 2026 की सुबह एक महिला ने घर में घुसकर धारदार हथियार से परिवार के तीन लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल है। घायल बेटी का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हमला करने वाली महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। एसटीएफ जवान ललितेश यादव के परिवार पर यह हमला हुआ। ललितेश यादव वर्तमान में बीजापुर में पदस्थ हैं और घटना के समय वह रेलवे स्टेशन गए हुए थे।
हमला करने वाली महिला ललितेश की प्रेमिका सरोजनी भारद्वाज बताई जा रही है। सरोजनी दुर्ग में ही रहती थी। ललितेश के घर से बाहर जाते ही उसने उसकी पत्नी और बच्चों पर कई बार वार किए। एसटीएफ जवान ललितेश और आरोपी महिला की जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी।
विज्ञापन
दोनों ने शादी भी कर ली थी। आरक्षक ने ही महिला को दुर्ग में घर लेकर रखवाया था। शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को आरक्षक ने पूर्व प्रेमिका को समझाकर वापस घर भेजा था। लेकिन शनिवार 25 अप्रैल 2026 की सुबह वह फिर घर पहुंच गई। आरोपी महिला मूलतः जांजगीर की रहने वाली है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी।
आरोपी प्रेमिका