{"_id":"6a8715b8026c9e5ec20f10a6","slug":"first-seat-allotment-list-for-b-ed-d-el-ed-admission-released-in-chhattisgarh-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: छत्तीसगढ़ में बीएड-डीएलएड दाखिले की पहली सीट आवंटन सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: छत्तीसगढ़ में बीएड-डीएलएड दाखिले की पहली सीट आवंटन सूची जारी
Thu, 20 Aug 2026 08:27 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:27 PM IST
छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने विभिन्न शिक्षा महाविद्यालयों में बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की पहली आवंटन सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने विभिन्न शिक्षा महाविद्यालयों में बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की पहली आवंटन सूची जारी कर दी है। पहली सूची के माध्यम से बीएड की 14,005 और डीएलएड की 6,379 सीटों का आवंटन किया गया है। राज्य भर में बीएड प्रवेश के लिए 20,178 स्टेट रैंक तक और डीएलएड के लिए 21,775 स्टेट रैंक तक के अभ्यर्थियों को सीटें मिली हैं। आवंटित कॉलेजों में अभ्यर्थियों को 21 अगस्त तक प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। संपूर्ण राज्य में बीएड की कुल 14,495 तथा डीएलएड की कुल 6,710 सीटें उपलब्ध हैं।
शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर में बीएड पाठ्यक्रम के लिए आवंटित 73 सीटों में स्टेट रैंक 1 से लेकर 18,693 तक के अभ्यर्थियों को जगह मिली है। सामान्य वर्ग में यह आवंटन 70वीं स्टेट रैंक से लेकर 3,085वीं रैंक तक हुआ है। इस संस्थान में राज्य के शीर्ष 10 रैंकर्स में से प्रथम, तीसरे, चौथे और सातवें स्थान वाले चार अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। इसके अलावा शीर्ष 100 रैंकर्स में से 23 अभ्यर्थी इस महाविद्यालय में शामिल हुए हैं।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) रायपुर में डीएलएड की 94 सीटें आवंटित की गई हैं। यहां सामान्य श्रेणी के तहत 86 से 1,740 स्टेट रैंक तक के अभ्यर्थियों को सीट मिली है, जिसमें शीर्ष 100 में से 17 अभ्यर्थी और शीर्ष 10 में से दूसरी रैंक पाने वाले अभ्यर्थी की पहली पसंद यह संस्थान रहा।
विज्ञापन
डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों ने डाइट संस्थानों को सबसे अधिक प्राथमिकता दी है। डीएलएड की राज्य स्तरीय मेरिट में शीर्ष 10 रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों में से सात अभ्यर्थियों को डाइट में सीट मिली है। इसी तरह शीर्ष 50 रैंकर्स में से 27 अभ्यर्थियों और शीर्ष 100 रैंकर्स में से 56 अभ्यर्थियों ने डाइट को ही चुना है। इस प्रकार डीएलएड करने वाले शीर्ष 100 में से 56 प्रतिशत मेधावी अभ्यर्थियों की पहली पसंद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रहे हैं।
प्रथम चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया के अंतर्गत कुल चार सूचियां जारी की जाएंगी। पहली सूची के तहत प्रवेश प्रक्रिया 21 अगस्त को समाप्त होने के पश्चात दूसरी सूची के लिए दावा-आपत्ति 25 अगस्त को दर्ज की जा सकेगी। 27 अगस्त को द्वितीय सूची प्रकाशित होगी, जिसके आधार पर अभ्यर्थी 27 अगस्त से 2 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे। तृतीय सूची पर दावा-आपत्ति 7 सितंबर को होगी और 9 सितंबर को सूची जारी की जाएगी। इस सूची के अभ्यर्थी 9 से 11 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं। चतुर्थ सूची हेतु दावा-आपत्ति 15 सितंबर को तथा अंतिम सूची का प्रकाशन 16 सितंबर को होगा, जिसके तहत 16 से 19 सितंबर तक प्रवेश लिया जाएगा।