फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Flyover construction in Gunderdehi, CM Sai will perform Bhoomi Pujan in December im Balod

बालोद: गुण्डरदेही में फ्लाईओवर निर्माण, जनता को जाम से मिलेगी राहत, सीएम विष्णुदेव साय दिसंबर में भूमिपूजन

Tue, 30 Sep 2025 05:24 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: Lalit Kumar Singh Updated Tue, 30 Sep 2025 05:24 PM IST
सार
Register For Event

बालोद जिले के गुण्डरदेही नगर पंचायत को 54 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य ओवर ब्रिज (फ्लाई ओवर) की सौगात मिलने जा रही है। यह परियोजना नगर के लिए विकास का नया द्वार खोलेगी और नागरिकों को लंबे समय से हो रही जाम की समस्या से निजात दिलाएगी।

विज्ञापन
Flyover construction in Gunderdehi, CM Sai will perform Bhoomi Pujan in December im Balod
गुण्डरदेही में फ्लाईओवर निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के गुण्डरदेही नगर पंचायत को 54 करोड़ रुपये की लागत से एक भव्य ओवर ब्रिज (फ्लाई ओवर) की सौगात मिलने जा रही है। यह परियोजना नगर के लिए विकास का नया द्वार खोलेगी और नागरिकों को लंबे समय से हो रही जाम की समस्या से निजात दिलाएगी।
विज्ञापन


30 सितंबर 2028 को फ्लाई ओवर निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन, पार्षद सलीम खान, सब-इंजीनियर रूपेश सिंह राठिया और देशमुख, राजस्व निरीक्षक उमेश ठाकुर, सेतु व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और नगर पंचायत अमला उपस्थित रहे।
विज्ञापन


परियोजना का विस्तार
प्रस्तावित ओवर ब्रिज शनि मंदिर के पास ज्योति कलश से शुरू होकर मार्केट, पानी टंकी, पौनी पसारी दुकान होते हुए रेलवे क्रॉसिंग को पार कर चैनगंज तालाब के पास स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय तक बनाया जाएगा। इस परियोजना के पूरा हो जाने पर मुख्य बाजार और रेलवे फाटक क्षेत्र में जाम से बड़ी राहत मिलेगी। अतिक्रमण हटाने की शुरुआत फ्लाई ओवर निर्माण से प्रभावित दुकानदारों, गुमटी धारकों और अन्य को नोटिस जारी कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान ही स्थल को भी चिन्हित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद जैन ने कहा कि विकास कार्य नगर हित में है और निर्माण में सबका सहयोग जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर में भूमिपूजन
इस महत्वाकांक्षी फ्लाई ओवर का भूमिपूजन दिसंबर माह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव करेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और टेंडर भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर रखी गई है। प्रमोद जैन ने विश्वास जताया कि यह परियोजना गुण्डरदेही के लिये मील का पत्थर साबित होगी। इससे न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि नगर की व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed