फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Forest officials attacked in Mahasamund, held hostage for five hours and beaten

सीजी: अवैध शिकार की सूचना पर पहुंची वन टीम घिरी, रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल को पांच घंटे बंधक बनाकर पीटा

Wed, 07 Oct 2026 05:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 07 Oct 2026 05:00 PM IST
सार
Register For Event

वन भूमि अतिक्रमण और अवैध शिकार की सूचना पर गश्त करने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल से मारपीट के बाद दोनों को करीब 5 घंटे तक बंधक बनाए रखा।

विज्ञापन
Forest officials attacked in Mahasamund, held hostage for five hours and beaten
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महासमुंद जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र के तमोरा क्षेत्र में वन भूमि अतिक्रमण के दौरान आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने वन परिक्षेत्र अधिकारी नवीन वर्मा और उपवनक्षेत्रपाल नवीन शर्मा के साथ मारपीट की तथा उन्हें करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। घटना 6 अक्तूबर की रात की बताई जा रही है, जिसके बाद पुलिस और वन अमले ने मौके पर पहुंचकर दोनों अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


अवैध शिकार की सूचना पर गश्त
प्राप्त विवरण के अनुसार, वन परिक्षेत्र अधिकारी नवीन वर्मा और उपवनक्षेत्रपाल नवीन शर्मा अन्य कर्मचारियों के साथ तमोरा क्षेत्र में रात्रि गश्त कर रहे थे। वन अमले को जंगली सुअर के अवैध शिकार की सूचना मिली थी। गश्त के दौरान लाठी-डंडों से लैस लोगों ने अचानक वन विभाग की टीम को घेर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के बाद अतिक्रमणकारियों ने अधिकारियों का सामान, पर्स और उपवनक्षेत्रपाल का मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद आरोपी दोनों अधिकारियों को तमोरा वनखंड स्थित एक मकान में ले गए और वहां उन्हें बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और वन अमले की कार्रवाई
आरोपियों ने दोनों अधिकारियों को रात लगभग 7:30 बजे से 12:30 बजे तक करीब पांच घंटे तक मकान में बंद रखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तथा बागबाहरा एवं महासमुंद का वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस बल और वन अमले ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।


सुरक्षित बाहर निकालने के बाद पुलिस ने दोनों पीड़ित अधिकारियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। यदि समय पर पुलिस बल और वन अमला मौके पर नहीं पहुंचता, तो अतिक्रमणकारियों द्वारा की गई मारपीट और हमले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों की जान तक जा सकती थी। समय पर पहुंचे बल ने गंभीर जनहानि को टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed