फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   government is reducing land received under forest rights lease in Balod

Balod: वन पट्टे में मिली अधिक जमीन, अब छीन रही सरकार; केशवपुर के ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

Tue, 06 May 2025 04:04 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Tue, 06 May 2025 04:04 PM IST
सार
Register For Event

बालोद जिले के ग्रामीणों ने वन अधिकार पट्टे के तहत मिली जमीन में कटौती और जमीन छीने जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

विज्ञापन
government is reducing land received under forest rights lease in Balod
ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डोंडी ब्लॉक के ग्राम केशवपुर के ग्रामीणों ने वन अधिकार पट्टे के तहत मिली जमीन में कटौती और जमीन छीने जाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। केशवपुर पहले वन ग्राम था, जिसे अब राजस्व ग्राम घोषित किया गया है। इसके बाद नए सिरे से नक्शा तैयार किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले वन अधिकार पट्टे के तहत उन्हें अधिक जमीन दी गई थी, लेकिन नए नक्शे में उनकी जमीन कम कर दी गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वे वर्षों से इस जमीन पर काबिज हैं और अब उनकी जमीन छीनी जा रही है।

विज्ञापन


'हमें पहले वाली जमीन वापस दी जाए'
ग्रामीण महेश्वर गावड़े ने बताया, 'वन अधिकार पट्टे के तहत हमें पहले अधिक जमीन मिली थी, लेकिन नए नक्शे में इसे कम कर दिया गया है। हम मांग करते हैं कि हमें पहले वाली जमीन वापस दी जाए।' मोहित राम ताराम ने कहा, 'हम आदिवासी हैं, जल, जंगल और जमीन हमारा अधिकार है। हमें पहले से पट्टा मिला हुआ था, लेकिन अब सरकार इसे छीन रही है। हम इसका विरोध करने आए हैं।'
विज्ञापन


प्रशासन का पक्ष
जिले के अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि सरकार ने सभी वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत नए सिरे से सर्वे और नक्शा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'यदि कोई कब्जे का मामला है, तो यह जांचा जा रहा है कि कब्जा कितने समय से है। 14 दिसंबर 2005 से पहले के कब्जे को विशेष रूप से ध्यान में रखा जा रहा है। किसी के साथ अन्याय न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed