{"_id":"6825e5ae2bbe8e69250f248a","slug":"husband-commits-suicide-after-attacking-his-wife-in-bemetara-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद ने ली जान: पति ने पत्नी के ऊपर जानलेवा किया हमला, फिर खुद अपना गला काटकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद ने ली जान: पति ने पत्नी के ऊपर जानलेवा किया हमला, फिर खुद अपना गला काटकर की आत्महत्या
Thu, 15 May 2025 06:59 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 15 May 2025 06:59 PM IST
बेमेतरा जिले में एक पति ने पत्नी के जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, पत्नी पर हमला करने के बाद पति ने अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साजा थाना क्षेत्र के ग्राम डेहरी में में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद पति ने खुद अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना में पत्नी सुखवंतीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आशीष बंजारे (38) की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच आए दिन घरेलू विवाद होता था। इसी विवाद के कारण पति ने अपनी पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला कर खुद आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को जानकारी दी गई। मौके से गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति ठीक नहीं है। वहीं, शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा है।
विज्ञापन