फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM performed Bhoomi Pujan for canal expansion work in Kabirdham

Kabirdham: डिप्टी सीएम ने नहर विस्तारीकरण कार्य का किया भूमिपूजन, परियोजना से छह गांव के किसानों को मिलेगा लाभ

Mon, 23 Mar 2026 05:09 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2026 05:09 PM IST
सार
Register For Event

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कबीरधाम में 11.49 करोड़ रुपये के नहर विस्तारीकरण का भूमिपूजन किया। इससे छह गांवों की 770 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई मिलेगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।

विज्ञापन
Deputy CM performed Bhoomi Pujan for canal expansion work in Kabirdham
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्रि की पंचमी पर कवर्धा विधायक व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत वनांचल ग्राम बद्दो में किसानों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 11.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भोरमदेव सकरी फीडर नहर विस्तारीकरण कार्य का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भूमिपूजन किया। इस परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के छह गांव के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


नहर विस्तारीकरण के माध्यम से लगभग 770 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि के साथ-साथ उनकी आय में भी बढ़ोतरी होगी। विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव सकरी फीडर नहर के विस्तार से क्षेत्र के हजारों किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। इससे खेतों तक पानी आसानी से पहुंचेगा व कृषि में सुधार होगा।
विज्ञापन


इससे गांव की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। सरकार का मकसद सिर्फ निर्माण करना नहीं, बल्कि ऐसे काम करना है जिससे किसानों का जीवन बेहतर हो। इस बड़ी परियोजना की शुरुआत यह दर्शाती है कि वर्तमान सरकार वनांचल क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे रही है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि दूरस्थ व पिछड़े क्षेत्रों तक भी विकास की योजनाएं पहुंचे और वहां के लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की बड़ी परियोजनाएं तभी समय पर और बेहतर तरीके से पूरी हो पाती हैं, जब स्थानीय लोगों, विशेषकर किसानों का पूरा सहयोग मिलता है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यह नहर उनके ही हित में बनाई जा रही है। सभी गांवों के किसानों की सहभागिता और सहयोग से ही इस परियोजना को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed