{"_id":"69cf9939ce5e9b4c060ae45f","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4121660-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: चलती कार बनी आग का गोला, 10 मिनट में राख, बाल-बाल बचे चार दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: चलती कार बनी आग का गोला, 10 मिनट में राख, बाल-बाल बचे चार दोस्त
Fri, 03 Apr 2026 05:14 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:14 PM IST
आज शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे पंडरिया ब्लॉक के कुई रोड पर सगौना के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम नरौली निवासी की ब्रेजा कार (CG 28 M 7344) अचानक चलती हालत में आग का गोला बन गई।
विज्ञापन
आग से कार खाक हो गया है
विस्तार
आज शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे पंडरिया ब्लॉक के कुई रोड पर सगौना के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम नरौली निवासी की ब्रेजा कार (CG 28 M 7344) अचानक चलती हालत में आग का गोला बन गई। कार में सवार चार युवक समय रहते बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई।मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार कार्तिक चन्द्राकर, जितेंद्र चन्द्राकर, नीलू चन्द्राकर और अनिल चन्द्राकर कुई से कुकदूर की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान कार में बैठे कार्तिक चन्द्राकर ने बताया कि अचानक एसी ब्लोअर से चिंगारी निकलने लगी और देखते ही देखते आग फैल गई।स्थिति को भांपते हुए चारों युवक तुरंत गाड़ी से बाहर निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महज 10 मिनट के भीतर पूरी कार जलकर खाक हो गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह राख में तब्दील हो गया।घटना के दौरान 112 और 108 पर कॉल किया गया, लेकिन मौके पर समय पर कोई सहायता नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।इस घटना ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं की तत्परता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि सभी सवार सुरक्षित हैं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।