{"_id":"69cfcfa936a1ede9d202ff81","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4123028-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में वन विभाग की कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध लकड़ी जब्त, बॉर्डर के ढाबों पर छापेमारी में खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में वन विभाग की कार्रवाई: ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अवैध लकड़ी जब्त, बॉर्डर के ढाबों पर छापेमारी में खुलासा
Fri, 03 Apr 2026 08:30 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 08:30 PM IST
कबीरधाम वन विभाग ने अवैध लकड़ी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत बड़ी मात्रा में लकड़ी जब्त की। चिल्फी रेंज में घेराबंदी कर कार्रवाई हुई, वहीं एमपी-सीजी बॉर्डर पर ढाबों से भी अवैध जलाऊ लकड़ी बरामद कर प्रकरण दर्ज किए गए।
विज्ञापन
कबीरधाम में वन विभाग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम वन विभाग ने अवैध लकड़ी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जंगल से लकड़ी की चोरी और उसके भंडारण के खेल का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की गई।
विज्ञापन
साथ ही, ढाबों पर छापेमारी कर अवैध जलाऊ लकड़ी भी पकड़ी गई। वन विभाकबीरधाम समाचार, वन विभाग कबीरधाम, छत्तीसगढ़ अवैध लकड़ी माफियाग को एक अप्रैल की रात भोरमदेव अभयारण्य के चिल्फी रेंज में मुखबिर से सूचना मिली थी। वन टीम ने संदिग्ध मार्ग पर घेराबंदी कर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका। चालक के पास लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इसके बाद लकड़ी समेत वाहन को जब्त कर लिया गया। भारतीय वन अधिनियम और छत्तीसगढ़ वनोपज नियमों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने एमपी-सीजी बॉर्डर के धवईपानी इलाके में होटल-ढाबों पर भी अचानक छापेमारी की। मुकेश ढाबा से दो चट्टा और सरदारजी ढाबा से तीन चट्टा अवैध लकड़ी जब्त की गई। दोनों ढाबों के संचालक वैध अनुमति नहीं दिखा सके। उनके खिलाफ भी वन अपराध के अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगल और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कोई ढील नहीं दी जाएगी और लोगों से अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन