{"_id":"69d3e505e1035f69ee0e932b","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4135102-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham News: कबीरधाम में 5.36 करोड़ से बनेगा मार्ग, किसानों और ग्रामीणों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham News: कबीरधाम में 5.36 करोड़ से बनेगा मार्ग, किसानों और ग्रामीणों को मिलेगी राहत
Mon, 06 Apr 2026 10:34 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 10:34 PM IST
कबीरधाम में 4.20 किमी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने 5.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मार्ग का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन
कबीरधाम में 5.36 करोड़ से बनेगा मार्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कबीरधाम जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए बिलासपुर मार्ग से दौजरी होते हुए नाऊडीह तक 4.20 किमी लंबाई के महत्वपूर्ण मार्ग के मजबूतीकरण व निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को किया गया। स्थानीय विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने ग्राम नाऊडीह में 5 करोड़ 36 लाख 58 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस सड़क और पुल-पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुरुआत की।
विज्ञापन
यह मार्ग क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण मार्ग के रूप में जाना जाता है, जो मुख्य जिला मार्ग रबेली-प्रतापपुर को राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 से सीधे जोड़ते हुए आवागमन की मुख्य धुरी का कार्य करता है। इस मार्ग से किसानों को भोरमदेव शक्कर कारखाना तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
लंबे समय से जर्जर स्थिति में होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे अब दूर करने की ठोस पहल की गई है। कार्यक्रम में विजय शर्मा ने किसानों को ऋण पुस्तिका का वितरण किया और खेल मैदान निर्माण की घोषणा भी की।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते हुए विजय शर्मा ने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, आवास, किसान हित और महिला सशक्तिकरण से जुड़े अनेक कार्य तेजी से धरातल पर उतर रहे हैं, जिससे गांवों की तस्वीर बदल रही है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से किसानों, आम नागरिकों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। गांवों से शहर तक पहुंच आसान होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच बेहतर होगी।

