फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Young man murdered by friend after dispute at liquor party in Kawardha

शराब पार्टी में खूनी विवाद: कवर्धा में दोस्त ने युवक को जमीन पर पटका, सिर में चोट से मौत

Mon, 11 May 2026 07:55 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 07:55 PM IST
सार
Register For Event

कवर्धा के ठाकुरपारा में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने दोस्त को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और मौत हो गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
Young man murdered by friend after dispute at liquor party in Kawardha
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा के ठाकुरपारा इलाके में शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। दोस्त ने ही उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। कवर्धा कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पैठूपारा निवासी नूतन यादव ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका भाई भैयालाल यादव उर्फ भूपेंद्र 10 मई को अखिलेश ठाकुर उर्फ अमन ठाकुर के साथ था। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। भूपेंद्र ठाकुरपारा स्थित एक मकान में गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ मिला। मौके पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने जांच के दौरान अखिलेश ठाकुर को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वे दिनभर साथ शराब पी रहे थे। बाद में दोनों उसके घर पहुंचे, जहां शराब के नशे में विवाद और गाली-गलौज शुरू हो गई। बात बढ़ने पर धक्का-मुक्की हुई और उसने भूपेंद्र को जमीन पर पटक दिया। गिरने से सिर में गंभीर चोट आई और भूपेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed