{"_id":"6a117a843eeebf55a408e4af","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4313671-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: कवर्धा में अब ‘मोबाइल लैब’ से होगी जांच, घटनास्थल पर ही जुटेंगे सबूत, मिनटों में होगी फॉरेंसिक जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: कवर्धा में अब ‘मोबाइल लैब’ से होगी जांच, घटनास्थल पर ही जुटेंगे सबूत, मिनटों में होगी फॉरेंसिक जांच
Sat, 23 May 2026 05:38 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 05:38 PM IST
कबीरधाम जिले को अत्याधुनिक “सीन ऑफ क्राइम मोबाइल फॉरेंसिक वैन” उपलब्ध कराई गई है। इस हाईटेक वैन से अब घटनास्थल पर ही फिंगरप्रिंट, डिजिटल और भौतिक साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच संभव हो सकेगी, जिससे अपराधों के त्वरित और सटीक खुलासे में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मोबाइल लैब’ से होगी जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आधुनिक पुलिसिंग और वैज्ञानिक जांच व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कबीरधाम जिले को बड़ी सौगात मिली है। जिले को अत्याधुनिक "सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट" के तहत मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। इस हाईटेक वैन का शुभारंभ शनिवार को कवर्धा के क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला परिसर में किया गया।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी और कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ईश्वरी साहू ने कहा कि यह यूनिट अपराध अनुसंधान में मील का पत्थर साबित होगी। अब घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक जांच, भौतिक साक्ष्यों का संग्रहण और प्राथमिक परीक्षण संभव होगा।
विज्ञापन
इससे जांच प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक बनेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रदेश में कानून व्यवस्था को तकनीक से मजबूत कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वैन से फिंगरप्रिंट, डिजिटल और अन्य भौतिक साक्ष्यों की प्राथमिक जांच हो सकेगी। इससे जांच में लगने वाला समय कम होगा और अपराधों के त्वरित खुलासे में मदद मिलेगी। वैज्ञानिक अनुसंधान आधारित जांच व्यवस्था न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएगी।
विज्ञापन
संयुक्त संचालक आरडी अहिरवार ने बताया कि यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन जिले की पुलिसिंग व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह यूनिट आधुनिक उपकरणों और वैज्ञानिक संसाधनों से लैस है। इससे जटिल और गंभीर मामलों की जांच में तकनीकी दक्षता बढ़ेगी। पुलिस को तेजी से कार्रवाई करने में सहायता मिलेगी।
भारत सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग द्वारा यह मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट उपलब्ध कराई गई है। यह अपराध अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। घटनास्थल पर ही साक्ष्य जुटाने से जांच की गुणवत्ता बढ़ेगी। यह सुविधा कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।