{"_id":"6a47a5aadf8475c7300b9a53","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4462448-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham: वन विभाग का फर्जी मुहर लगाकर इंदौर भेजी जा रही थी आम की लकड़ी, 12 पेड़ काटे; ट्रक-क्रेन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham: वन विभाग का फर्जी मुहर लगाकर इंदौर भेजी जा रही थी आम की लकड़ी, 12 पेड़ काटे; ट्रक-क्रेन जब्त
Fri, 03 Jul 2026 07:10 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 07:10 PM IST
कबीरधाम जिले के रेंगाखार तहसील के ग्राम भिंभौरी में आम के पेड़ों की अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है।
विज्ञापन
राजस्व विभाग ने यह कार्रवाई किया है
विस्तार
कबीरधाम जिले के रेंगाखार तहसील के ग्राम भिंभौरी में आम के पेड़ों की अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। राजस्व, वन और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 12 आम के पेड़ कटे हुए मिले, जबकि लकड़ी को मध्य प्रदेश के इंदौर भेजने की तैयारी चल रही थी। कार्रवाई के दौरान परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक और एक क्रेन को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नायब तहसीलदार प्रेमनारायण साहू को ग्राम भिंभौरी में अवैध वृक्ष कटाई की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे राजस्व अमले के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। निरीक्षण के दौरान ग्राम भिंभौरी के खसरा क्रमांक 108 में 12 आम के पेड़ कटे हुए पाए गए। कटे हुए लट्ठों को परिवहन के लिए तैयार किया जा चुका था।
विज्ञापन
जांच के दौरान लकड़ियों पर वन विभाग की मुहर लगी दिखाई दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग को तत्काल सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर भूपेंद्र कुमार ने जब मुहर का सत्यापन किया तो वह फर्जी निकली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अवैध लकड़ी को वैध साबित करने के लिए वन विभाग की नकली सील का इस्तेमाल किया गया था। अधिकारियों के अनुसार कटे हुए आम के लट्ठों को मध्य प्रदेश के इंदौर भेजने की तैयारी थी, लेकिन समय रहते प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से अवैध परिवहन को रोक दिया गया। मौके पर वन, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा और जब्ती की कार्रवाई पूरी की गई।
विज्ञापन
प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अवैध वृक्ष कटाई, फर्जी सरकारी सील के उपयोग और लकड़ी तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और वन संपदा की तस्करी रोकने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

राजस्व विभाग ने यह कार्रवाई किया है