फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker: Bridge to be built on Dudh River along Kodabhath-Matwara-Modi route

कांकेर: दूध नदी पर कोदाभाठ-माटवाड़ा मोदी मार्ग पर बनेगा पुल, मंत्री अरुण साव के प्रयास से 16.15 करोड़ रु मंजूर

Thu, 24 Sep 2026 01:43 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 24 Sep 2026 01:43 PM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ शासन ने बस्तर संभाग के कांकेर जिले में दूध नदी पर पुल और पहुंचमार्ग निर्माण के लिए 16 करोड़ 14 लाख 71 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से कोदाभाठ-माटवाड़ा मोदी मार्ग पर दूध नदी पर हाई लेवल पुल और सड़क बनेगी।

विज्ञापन
Kanker: Bridge to be built on Dudh River along Kodabhath-Matwara-Modi route
लोक निर्माण मंत्री अरुण साव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ शासन ने बस्तर संभाग के कांकेर जिले में दूध नदी पर पुल और पहुंचमार्ग निर्माण के लिए 16 करोड़ 14 लाख 71 हजार रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से कोदाभाठ-माटवाड़ा मोदी मार्ग पर दूध नदी पर हाई लेवल पुल और सड़क बनेगी। लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन पर राज्य शासन ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति का पत्र प्रमुख अभियंता को जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूर्ण करने के लिये कहा है। कार्य पूरे होने के लिये जरूरी समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य एवं नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी।
विज्ञापन


गुणवत्ता में कमी मिलने पर होगी कार्रवाई
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली सामग्रियों एवं संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता तय करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर ठेकेदार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता तय करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed