फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Car, e-rickshaw collide on Korba's 4 injured including women and child, minor was driving e-rickshaw,

Korba: वीआईपी रोड पर कार और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत, 4 घायल, मौके पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे युवक

Fri, 21 Aug 2026 05:05 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 21 Aug 2026 05:05 PM IST
सार
Register For Event

बुधवारी बायपास में गुरुवार की देर रात को तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन-चार महिलाओं, एक बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Car, e-rickshaw collide on Korba's  4 injured including women and child, minor was driving e-rickshaw,
कार और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत,4 घायल

विस्तार

कोरबा शहर के बुधवारी बायपास में गुरुवार की देर रात को तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार तीन-चार महिलाओं, एक बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए। एक युवती के पैर में गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। ई-रिक्शा को एक नाबालिग चला रहा था, जो इस मार्ग पर अक्सर देखा जाता है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसमें बैठी सवारियां सड़क पर गिर गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी मिलते ही ई-रिक्शा चालक के करीब 15 से 20 साथी लाठी-डंडे लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख सिविल लाइन थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने युवकों से डंडे जब्त कर उन्हें फटकार लगाई और भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हादसे में शामिल कार को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि कार पर पुलिस का मोनो लगा हुआ था और चालक खुद को पुलिसकर्मी बता रहा था। कार चालक के शराब के नशे में होने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। नशे की पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही हो सकेगी।


फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हादसे की वास्तविक वजह, दोनों वाहनों की गति, नाबालिग द्वारा ई-रिक्शा चलाने और कार चालक की पहचान समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन न चलाने दें और तेज रफ्तार से बचें।

कार और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत,4 घायल

कार और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत,4 घायल

 

कार और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत,4 घायल

कार और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत,4 घायल

 

कार और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत,4 घायल

कार और ई-रिक्शा में जोरदार भिड़ंत,4 घायल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed