{"_id":"65b52a5786e6c5acc703d5d8","slug":"mahasamund-fire-news-a-massive-fire-broke-out-in-a-moving-car-it-burnt-to-ashes-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahasamund fire News: चलती कार में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक, बाल-बाल बचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahasamund fire News: चलती कार में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक, बाल-बाल बचे लोग
Sat, 27 Jan 2024 09:38 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: अमन कोशले
Updated Sat, 27 Jan 2024 09:38 PM IST
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। चलती कार में भीषण आग लगी। देखते ही देखते आग बढ़ते गई और कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस घटना के दौरान कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
चलती कार में लगी भीषण आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। चलती कार में भीषण आग लगी। देखते ही देखते आग बढ़ते गई और कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस घटना के दौरान कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बचे। समय रहते ही सभी लोग कार से बाहर निकल गए।
यह घटना बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर ओवर ब्रिज के पास की हैन जहां चलती कार में भीषण आग लग गई। कार रायपुर से सरसींवा की ओर जा रही थी। देखते ही देखते कार धूं-धूं कर पूरी तरह से जल गई। इस घटना से किसी को जनहानि नहीं हुई है। कार रायपुर निवासी सौरभ राठौर की इलेक्ट्रिक कार बताई जा रही है। जो चलते-चलते बीच रास्ते अचानक आग के हवाले हो गई।
विज्ञापन
कार कंपनी से बात करने पर कुछ देर रुककर चालू करने की सलाह दी गई, लेकिन चालू करने के बाद फिर से आग लग गई। जिसे देख सभी कार सवार कार से उतरकर भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे, जो कि हादसे में बाल-बाल बचे। इस इलेक्ट्रॉनिक कार की कुल किमत 65 लाख बताई जा रही है। घटना के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि इतनी महंगी कार में अचानक आग लग जाना और जलकर खाक होने के पीछे कंपनी की सुरक्षा मानक मापदंड पर सवाल खड़ा किए।