{"_id":"681215555d5c6eac60008f69","slug":"panchayat-gave-land-for-bjp-office-in-dhamtari-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी: खेल मैदान, श्मशान घाट और चरागाह की जमीन पर बनेगा भाजपा कार्यालय, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: खेल मैदान, श्मशान घाट और चरागाह की जमीन पर बनेगा भाजपा कार्यालय, ग्रामीणों में आक्रोश
Wed, 30 Apr 2025 07:06 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 30 Apr 2025 07:06 PM IST
धमतरी के लोहरसी गांव में भाजपा कार्यालय के लिए जमीन आवंटन को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया, क्योंकि यह जमीन खेल मैदान और अन्य सामुदायिक कार्यों के लिए आरक्षित है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जमीन न देने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धमतरी शहर से सटे ग्राम लोहरसी में भाजपा नेताओं द्वारा पार्टी कार्यालय के लिए जमीन की मांग की गई है, जिस पर पंचायत ने सहमति दे दी है। हालांकि, ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं और जमीन आवंटन के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत की है।
विज्ञापन
बता दें कि धमतरी के विवेकानंद कॉलोनी में मौजूद भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय आकार में छोटा है, जिसके कारण कार्यक्रमों के आयोजन में दिक्कत होती है। इस वजह से भाजपा शहर के आसपास कार्यालय के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश कर रही थी। पार्टी नेताओं ने लोहरसी में जमीन का चयन किया, जिसे पंचायत ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जिस जमीन की मांग की जा रही है, वह खेल मैदान, श्मशान घाट, चारागाह, नया तालाब और अन्य सामुदायिक कार्यों के लिए आरक्षित है। उनका तर्क है कि इस जमीन के आवंटन से गांव में निस्तार के लिए कोई स्थान नहीं बचेगा। इसलिए, ग्रामीणों ने प्रशासन से भाजपा कार्यालय के लिए जमीन आवंटित न करने की मांग की है।
विज्ञापन