फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Santosh Pandey alleagation on Bhupesh Baghel tenure, Congress office was built using illegal extortion funds

संतोष बोले: भूपेश के कार्यकाल में हुई भारी लूट; अवैध वसूली के पैसे से बना है कांग्रेस कार्यालय, राजसात हो

Fri, 16 Oct 2026 07:48 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 16 Oct 2026 07:48 AM IST
सार
Register For Event

छत्तीसगढ़ बीजेपी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पांच वर्षों के कार्यकाल में राज्य में कोयला, शराब और सट्टा जैसे अनेक घोटालों के माध्यम से भारी लूट मचाई गई। इससे छत्तीसगढ़ की छवि पूरे देश में धूमिल हुई है। 

विज्ञापन
Santosh Pandey alleagation on Bhupesh Baghel tenure, Congress office was built using illegal extortion funds
संतोष पांडेय, भूपेश बघेल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। आरोप लगाया है कि कांग्रेस के पांच वर्षों के कार्यकाल में राज्य में कोयला, शराब और सट्टा जैसे अनेक घोटालों के माध्यम से भारी लूट मचाई गई। इससे छत्तीसगढ़ की छवि पूरे देश में धूमिल हुई है। अवैध वसूली के पैसे से कांग्रेस कार्यालय बना है। राजधानी रायपुर स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय 'राजीव भवन' के निर्माण से जुड़े सभी कागजात सार्वजनिक किए जाएं और प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यालयों को राजसात किए जाए।
विज्ञापन




भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता पाण्डेय ने आरोप लगाते हुए कहा कि 3200 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले के मामले में 20 व्यक्तियों और 22 फर्मों/कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान पेश किया गया है। इस मामले में कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रहे रामगोपाल अग्रवाल, यश टुटेजा, अनवर ढेबर, बी.आर. लोहिया, कुमार भाई ठक्कर उर्फ रंजन ठक्कर (जिनके खिलाफ फरारी में चालान पेश हुआ है) सहित अन्य कई व्यक्तियों प्रवीण केडिया, राजेंद्र जायसवाल, चुन्नू जायसवाल, भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया, गोल्डी भाटिया, प्रिंस भाटिया आदि और कंपनियों के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन




पांडेय ने घोटाले के तौर-तरीकों का ब्यौरा देते हुए कहा कि डिस्टिलरी संचालकों से वैध शराब की आपूर्ति पर कमीशन लेने के साथ-साथ बिना आबकारी शुल्क चुकाए अवैध शराब (पार्ट-बी शराब) तैयार कराई गई और सरकारी दुकानों के माध्यम से उसकी अवैध बिक्री की गई। इस तरह अतिरिक्त खाली बोतलों की आपूर्ति और फर्जी परिवहन परमिटों के जरिए अवैध शराब को दुकानों तक पहुंचाया गया। पार्ट-बी शराब की बिक्री से मिलने वाली नकद रकम को अलग रखकर सिंडिकेट की अवैध बिक्री में मदद पहुंचाई गई।  एफ एल-10ए लाइसेंसी कंपनियों के माध्यम से विदेशी शराब की आपूर्ति पर कमीशन वसूला गया। हवाला और आंगड़िया नेटवर्क के जरिए अवैध धन को देश के विभिन्न शहरों और विदेश (दुबई) तक भेजा गया। इस अवैध नकद राशि को बैंक एंट्री के माध्यम से अनसिक्योर्ड लोन दिखाकर जमीन और अन्य संपत्तियों में निवेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



'छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगें'
आरोप लगाते हुए कहा कि कि कोरोना महामारी के लॉकडाउन के दौरान सिलतरा (रायपुर) स्थित एनवी डिस्टिलरी में नया उत्पादन कर और पहले से रखी शराब को होटल-बार के जरिए अवैध रूप से बेचने के साक्ष्य भी चालान में शामिल हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और मल्लिकार्जुन खड़गे से मांग की गई कि वे सभी दागी नेताओं को उनके राजनीतिक दायित्वों से तत्काल मुक्त करें और छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगें। भूपेश बघेल पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए "एटीएम" की तरह काम कर रहे थे। इस प्रकार के संगठित भ्रष्टाचार के मद्देनजर कांग्रेस पार्टी की राजनीतिक मान्यता भी रद्द की जानी चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed