फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ajinkya Rahane Calls Playing Cricket With Prince William Outside Buckingham Palace a Memorable Experience
IND Inning
130/4 (11.3 ov)
Target: 248
Abhishek Sharma 30(24)*
N. Tilak Varma 18 (9)
IND need 118 runs in 51 remaining balls

रहाणे ने प्रिंस विलियम के साथ खेला क्रिकेट: क्यों बताया इसे सबसे यादगार अनुभव? जानें मुलाकात के पीछे की वजह

Wed, 14 Oct 2026 04:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 14 Oct 2026 04:22 PM IST
सार
Register For Event

अजिंक्य रहाणे ने लंदन में बकिंघम पैलेस के सामने प्रिंस विलियम के साथ टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने को यादगार अनुभव बताया। इस आयोजन में सौरव गांगुली, ब्रायन लारा, जो रूट और हैरी ब्रूक जैसे दिग्गज भी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य क्रिकेट के साझा जुनून के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

विज्ञापन
Ajinkya Rahane Calls Playing Cricket With Prince William Outside Buckingham Palace a Memorable Experience
रहाणे और प्रिंस विलियम - फोटो : IANS

विस्तार

भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने ब्रिटेन के प्रिंस विलियम के साथ लंदन में क्रिकेट खेलने के अनुभव को यादगार बताया है। बकिंघम पैलेस के सामने द मॉल पर टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना रहाणे के लिए खास रहा। इस दोस्ताना मुकाबले में भारत और दुनिया के कई दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए। यह आयोजन भारत और ब्रिटेन के बीच क्रिकेट के साझा जुनून को सामने लाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

बकिंघम पैलेस के सामने खेला क्रिकेट
रहाणे उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल थे, जिन्हें प्रिंस विलियम ने इस दोस्ताना मैच के लिए आमंत्रित किया था। लंदन में बकिंघम पैलेस के बाहर स्थित द मॉल पर हुए इस आयोजन में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा और इंग्लैंड के खिलाड़ी जो रूट व हैरी ब्रूक भी शामिल हुए।

रहाणे ने बुधवार को लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिए इस अनुभव को साझा किया। उन्होंने लिखा, 'क्रिकेट मुझे दुनिया के कई शानदार मैदानों तक ले गया है, लेकिन लंदन में बकिंघम पैलेस की पृष्ठभूमि में द मॉल पर टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना ऐसा अनुभव है, जो लंबे समय तक मेरे साथ रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और ब्रिटेन के साझा जुनून का जश्न
रहाणे ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ क्रिकेट खेलने तक सीमित नहीं था। इसका उद्देश्य भारत और ब्रिटेन के बीच खेल के प्रति साझा प्रेम का जश्न मनाने के साथ एक महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दे पर ध्यान आकर्षित करना भी था। उन्होंने कहा, 'यह दिन भारत और ब्रिटेन के बीच क्रिकेट के साझा प्रेम का जश्न मनाने के लिए था, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात उस उद्देश्य को सामने लाना था, जो खेल के मैदान की सीमाओं से कहीं आगे है। प्रिंस विलियम के साथ समय बिताना और दादा, ब्रायन लारा, जो रूट, हैरी ब्रूक, डैनी तथा खेल के मैदान पर खुशी लाने वाले अन्य सभी लोगों से मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।' रहाणे ने बताया कि इस दौरान क्रिकेट की एकजुट करने वाली ताकत, इंग्लैंड और भारत में खेलने की यादों तथा भविष्य के प्रति साझा जिम्मेदारी पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

मुंबई में होगा अर्थशॉट प्राइज का आयोजन
रहाणे ने अगले महीने अपने गृह शहर मुंबई में होने वाले अर्थशॉट प्राइज समारोह को लेकर भी उत्साह जताया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया। रहाणे के मुताबिक, 'प्रकृति, स्वच्छ हवा, महासागरों, कचरा कम करने और जलवायु से जुड़े मुद्दों पर अपने ग्रह को सुरक्षित रखने के लिए उन्हीं मूल्यों की जरूरत है, जो खेल हमें हर दिन सिखाता है, अनुशासन, सामूहिक प्रयास और सच्ची प्रतिबद्धता।'

प्रिंस विलियम ने 2020 में अर्थशॉट प्राइज की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों के समाधान खोजने वाले नए विचारों और प्रयासों को पहचानना तथा उनका समर्थन करना है। छहवें संस्करण के तहत यह पुरस्कार समारोह पहली बार भारत में आयोजित होगा। मुंबई में इसका आयोजन 17 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed