{"_id":"6796566b1cef13e6fd09cc65","slug":"ck-nayudu-trophy-bihar-s-challenge-against-mumbai-second-day-s-play-ends-mumbai-leads-by-272-runs-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CK Nayudu Trophy: मुंबई के खिलाफ बिहार की चुनौती, दूसरे दिन का खेल समाप्त, मुंबई को 272 रनों की बढ़त","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
CK Nayudu Trophy: मुंबई के खिलाफ बिहार की चुनौती, दूसरे दिन का खेल समाप्त, मुंबई को 272 रनों की बढ़त
Sun, 26 Jan 2025 09:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/मुंबई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 26 Jan 2025 09:06 PM IST
CK Nayudu Trophy News: मुंबई के सचिन तेंदुलकर जिमखाना कांदिवली में बिहार और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। जहां बिहार के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। लेकिन मुंबई ने दूसरे दिन रोमांचक चुनौती दे अच्छी बढ़त बना ली। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
खेल के बाद आराम करते खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सी.के. नायडू ट्रॉफी अंडर-23 टूर्नामेंट में बिहार और मुंबई के बीच रोमांचक मुकाबला मुंबई के सचिन तेंदुलकर जिमखाना कांदिवली में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक मुंबई ने पांच विकेट के नुकसान पर 536 रन बनाकर 272 रनों की मजबूत बढ़त हासिल कर ली है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने 63.1 ओवर में 264 रन बनाए। दीपक ने 75 रनों की शानदार पारी खेलते हुए टीम को स्थिरता प्रदान की, जबकि सूरज कश्यप ने 53 रनों का अहम योगदान दिया। इनके अलावा अंकित राय ने 38 और सूरज विजय ने 35 रन बनाकर टीम के स्कोर को मजबूती देने की कोशिश की। हालांकि निचले क्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिसके चलते बिहार की टीम 264 रन के स्कोर पर सिमट गई।
मुंबई के गेंदबाजों में धनित राउत और अथर्व भोसले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-4 विकेट चटकाए। सूर्यांश और हिमांशु ने भी एक-एक विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
विज्ञापन
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने शुरुआत में कुछ झटके झेले। मनीष कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए अंगकृश रघुवंशी (22) और आयुष माथरे (52) के विकेट चटकाए। हालांकि इसके बाद मनन भट ने 105 रनों, सूर्यांश शेडगे 100 रन और अथर्व भोसले ने भी 32 रनों का योगदान दिया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक आयुष सचिन वर्तक 32 रन और प्रग्नेश कंपिल्लेवार 177 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।
बिहार के गेंदबाजों में मनीष कुमार और सूरज विजय ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि सूरज कश्यप को एक विकेट मिला। टीम के गेंदबाजों ने मेहनत की, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
तीसरे दिन बिहार की टीम पर दबाव रहेगा। बिहार टीम मुकाबले में वापसी करने के लिए सधी हुई गेंदबाजी और बेहतरीन रणनीति के साथ मैदान पर उतरेगी।