फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket Australia Posts Record A$601.1 Million Revenue and A$81.8 Million Surplus After Ashes, India Series

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की चांदी!: एशेज और भारत के खिलाफ सीरीज से रिकॉर्ड कमाई; ₹547.32 करोड़ का मुनाफा कैसे हुआ?

Wed, 28 Oct 2026 10:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 28 Oct 2026 10:33 AM IST
सार
Register For Event

एशेज और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2025-26 वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड 601.1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का राजस्व और 81.8 मिलियन डॉलर का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। एशेज में रिकॉर्ड दर्शक पहुंचे। हालांकि, संस्था ने अगले दो वित्तीय वर्षों में राजस्व में संभावित गिरावट के कारण घाटे का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Cricket Australia Posts Record A$601.1 Million Revenue and A$81.8 Million Surplus After Ashes, India Series
ऑस्ट्रेलिया टीम - फोटो : IANS

विस्तार

एशेज टेस्ट सीरीज और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों के मुकाबलों ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की कमाई को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2025-26 वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड 601.1 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 423 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का राजस्व दर्ज किया। इस दौरान संस्था को 81.8 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 57 मिलियन अमेरिकी डॉलर या 547.32 करोड़ भारतीय रुपये) का शुद्ध मुनाफा हुआ। इससे पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 11.3 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का घाटा हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos

एशेज और भारत सीरीज से रिकॉर्ड कमाई
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू एशेज टेस्ट सीरीज और भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज ने मीडिया अधिकारों, व्यावसायिक साझेदारियों और मैच के दिन होने वाली कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने में अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम ने घरेलू एशेज सीरीज में इंग्लैंड को 4-1 से हराकर खिताब बरकरार रखा था। वहीं, पिछले साल अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीती, जबकि टी20 सीरीज में भारत ने 2-1 से बाजी मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशेज देखने पहुंचे रिकॉर्ड दर्शक
एशेज सीरीज के दौरान दर्शकों की संख्या ने भी नया रिकॉर्ड बनाया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार, 18 दिनों में कुल 8,59,580 दर्शक स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान प्रति दिन औसतन 47,754 दर्शकों की मौजूदगी रही। ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉर्ड्स में इंग्लैंड को हराकर सातवीं बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का खिताब जीता। इन उपलब्धियों ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिए सफल सत्र को और खास बनाया।
विज्ञापन

अगले दो साल घाटे का अनुमान
रिकॉर्ड कमाई के बावजूद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 और 2027-28 वित्तीय वर्षों में घाटे का अनुमान जताया है। संस्था के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय दौरों के कार्यक्रम के कारण मीडिया अधिकारों और मैचों से होने वाली कमाई में चक्रीय गिरावट इसकी वजह होगी। ऑस्ट्रेलिया की पुरुष टीम फिलहाल दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद वह 13 नवंबर से घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी। नौ दिसंबर से आठ जनवरी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच होंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 21 जनवरी से नागपुर में भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed