{"_id":"6ac590b166b3c251070befef","slug":"did-agarkars-exit-pave-the-way-for-bhuvneshwar-kumars-comeback-the-story-behind-his-return-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगरकर की विदाई बनी भुवी की वापसी का कारण?: IPL में प्रदर्शन और चयन समीकरण की कहानी, शमी के लिए भी खुले दरवाजे!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अगरकर की विदाई बनी भुवी की वापसी का कारण?: IPL में प्रदर्शन और चयन समीकरण की कहानी, शमी के लिए भी खुले दरवाजे!
Wed, 07 Oct 2026 05:54 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Wed, 07 Oct 2026 05:54 AM IST
भुवनेश्वर कुमार की करीब चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी ने चयन को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। शानदार आईपीएल प्रदर्शन के बावजूद अगरकर के कार्यकाल में बाहर रहे भुवनेश्वर को उनके जाने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मौका मिला है। 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने आईपीएल 2025 और 2026 में 45 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। उनकी स्विंग, अनुभव और बदले चयन समीकरण ने आखिरकार टीम इंडिया में वापसी का रास्ता साफ किया।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर भुवनेश्वर कुमार के नाम की चर्चा है। करीब चार साल तक राष्ट्रीय टीम से बाहर रहने के बाद 36 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज की भारतीय टी20 टीम में वापसी हो गई है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। भुवनेश्वर की वापसी ऐसे समय हुई है, जब अजीत अगरकर चयन समिति के अध्यक्ष पद से हट चुके हैं और प्रज्ञान ओझा अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। माना जा रहा है कि अगरकर की मौजूदगी में भविष्य की ओर देखने की रणनीति के कारण भुवनेश्वर के लिए वापसी का रास्ता आसान नहीं था।
विज्ञापन
Trending Videos
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : ANI
आईपीएल में शानदार प्रदर्शन ने दिलाई वापसी
भुवनेश्वर ने 2025 और 2026 के आईपीएल सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इन दो सत्रों में उन्होंने कुल 45 विकेट लिए और टीम की लगातार दो आईपीएल खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। 2025 में उन्होंने 17 विकेट हासिल किए, जबकि 2026 के सत्र में उनके खाते में 28 विकेट रहे। नई गेंद से स्विंग और सीम कराने की उनकी क्षमता ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया। पावरप्ले में उनकी गेंदबाजी ने कई शीर्ष बल्लेबाजों को परेशान किया।

जिस स्विंग ने साथ छोड़ा, वही बनी वापसी की वजह
भुवनेश्वर को 2022 में भारतीय टीम से बाहर किए जाने के पीछे उनकी गति में कमी और गेंद को स्विंग कराने की क्षमता का कम होना बड़ी वजह माना गया था। उस दौर में टी20 क्रिकेट में युवा और तेज गेंदबाजों का दबदबा बढ़ रहा था। लेकिन भुवनेश्वर ने हार नहीं मानी। उन्होंने बिना किसी सार्वजनिक बयान या विवाद के अपनी गेंदबाजी पर काम जारी रखा। उत्तर प्रदेश के लिए सफेद गेंद के क्रिकेट में खेलते रहे और युवा गेंदबाजों के लिए भी मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। इसके बाद आईपीएल में उनके प्रदर्शन ने साबित किया कि उनकी सबसे बड़ी ताकत आज भी गेंद को हवा में स्विंग कराने और सीम मूवमेंट हासिल करने की कला है।

भुवनेश्वर कुमार-विराट कोहली
- फोटो : ANI
मेरठ की हवा में है स्विंग का हुनर
भुवनेश्वर कुमार मेरठ से आते हैं, जिसे भारत में स्विंग गेंदबाजी और क्रिकेट गेंद बनाने की परंपरा के लिए भी जाना जाता है। उनसे पहले मेरठ के ही तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने भारतीय क्रिकेट में अपनी स्विंग गेंदबाजी से खास पहचान बनाई थी। भुवनेश्वर की पहचान उनकी सटीक आउटस्विंगर और अचानक अंदर आने वाली गेंदों के लिए रही है। उनकी गेंदबाजी में गति से ज्यादा नियंत्रण और मूवमेंट अहम रहा है। यही अनुभव अब न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
बुमराह की गैरमौजूदगी में अनुभव आएगा काम
भुवनेश्वर की वापसी को जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी के संदर्भ में भी अहम माना जा रहा है। अनुभवी तेज गेंदबाज के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव है और वह युवा गेंदबाजों को भी काफी कुछ सिखा सकते हैं। टीम में शामिल मयंक यादव और प्रिंस यादव को भविष्य के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में भुवनेश्वर का अनुभव इन युवा गेंदबाजों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

भुवनेश्वर कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
भुवनेश्वर का शानदार अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड
भुवनेश्वर ने भारत के लिए अब तक 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 90 विकेट हैं। सफेद गेंद के क्रिकेट में नई गेंद से स्विंग कराने की उनकी क्षमता लंबे समय तक भारतीय टीम की बड़ी ताकत रही है।

वरुण चक्रवर्ती
- फोटो : ANI
वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए घोषित टीम में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी हुई है। एशियाई खेलों से पहले चोट के कारण वह टीम से बाहर हो गए थे। अब फिट होकर उन्होंने टीम में जगह बना ली है।

श्रेयस अय्यर
- फोटो : PTI
22 अक्तूबर से शुरू होगी सीरीज
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्तूबर से 1 नवंबर तक खेली जाएगी। पहला और दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में, तीसरा मैच वेलिंगटन, चौथा ऑकलैंड और पांचवां मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाएगा। टी20 सीरीज के बाद भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे और दो टेस्ट मैच भी खेलेगा।

मोहम्मद शमी
- फोटो : ANI
भुवी की वापसी ने मोहम्मद शमी की उम्मीदें भी बढ़ाईं
भुवनेश्वर की वापसी ने भारतीय क्रिकेट में एक और सवाल को जन्म दे दिया है, क्या अनुभवी तेज गेंदबाजों के लिए राष्ट्रीय टीम के दरवाजे फिर से खुल रहे हैं? उनके कमबैक के बाद एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी और बीसीसीआई अधिकारी ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अगर भुवनेश्वर आ गए हैं तो मोहम्मद शमी क्यों नहीं?' चार साल के इंतजार के बाद भुवनेश्वर की वापसी सिर्फ एक खिलाड़ी का कमबैक नहीं है। यह उस गेंदबाज की वापसी है जिसने मुश्किल दौर में भी बिना शोर किए अपनी कला पर काम जारी रखा और आईपीएल में प्रदर्शन के जरिए चयनकर्ताओं को जवाब दिया। अब न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में एक बार फिर उनकी स्विंग गेंदबाजी पर सबकी नजर होगी।