फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Former India opener Wasim Jaffer has applied for senior selector's post Know

बीसीसीआई चयन समिति: अध्यक्ष पद के लिए वसीम जाफर ने किया आवेदन, क्या मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

Fri, 16 Oct 2026 08:04 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 16 Oct 2026 08:04 PM IST
सार
Register For Event

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है। 

विज्ञापन
Former India opener Wasim Jaffer has applied for senior selector's post Know
वसीम जाफर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है। बीसीसीआई द्वारा अजीत अगरकर का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाने के फैसले के बाद यह पद खाली हुआ है। जाफर ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में अपने आवेदन की पुष्टि करते हुए कहा, 'हां, मैंने इस पद के लिए आवेदन किया है।' 
विज्ञापन
Trending Videos

जाफर का करियर
48 वर्षीय वसीम जाफर ने भारत के लिए 31 टेस्ट मैच खेले हैं और करीब 2000 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से पांच शतक निकले। उनके टेस्ट शतकों में वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक और दक्षिण अफ्रीका में लगाया गया शतक भी शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने कोलकाता में पाकिस्तान के खिलाफ भी दोहरा शतक जड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयन समिति के अध्यक्ष बनने की दौड़ में जाफर को मिल सकता है फायदा
अगर क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) वसीम जाफर के नाम पर मुहर लगाती है, तो टेस्ट मैचों में उनके अनुभव के आधार पर उन्हें चयन समिति का अध्यक्ष बनने का मौका मिल सकता है। क्रिकेट सलाहकार समिति में अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे शामिल हैं। मौजूदा चयन प्रक्रिया के तहत, जिस क्षेत्र के चयनकर्ता ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले होते हैं, उसे चयन समिति का अध्यक्ष बनने का पात्र माना जाता है। इस लिहाज से जाफर के नाम पर विचार किया जा सकता है। उन्होंने भारत के लिए 31 टेस्ट खेले हैं, जबकि इस पद के दावेदारों में शामिल प्रज्ञान ओझा ने 24 टेस्ट मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है।
विज्ञापन

प्रज्ञान ओझा को बरकरार रखने के पक्ष में बीसीसीआई?
रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के भीतर प्रज्ञान ओझा को चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में बरकरार रखने के लिए भी समर्थन मौजूद है। इस स्थिति में नई चयन समिति के गठन पर इसका असर पड़ सकता है। वहीं, पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार भी चयन समिति में जगह पाने की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले हैं और पश्चिम क्षेत्र से समिति में शामिल किए जाने की संभावना पर विचार हो सकता है।

सीएसी के फैसले पर टिकी निगाहें
अजीत अगरकर के स्थान पर नए चयनकर्ता की नियुक्ति को लेकर अंतिम फैसला क्रिकेट सलाहकार समिति के आकलन और बीसीसीआई की प्राथमिकताओं के आधार पर होगा। अब देखना होगा कि बोर्ड वसीम जाफर के अनुभव को तरजीह देता है या प्रज्ञान ओझा को अध्यक्ष पद पर बनाए रखने का फैसला करता है। चयन समिति के नए पैनल की अंतिम तस्वीर आने वाले दिनों में साफ हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed