IND vs SL: आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने खोया आपा, असिथा फर्नांडो से हुई बहस; ICC लगा सकता है जुर्माना
यशस्वी जायसवाल आउट होने के बाद श्रीलंकाई गेंदबाज असिथा फर्नांडो से भिड़ गए, इस दौरान उनका हेलमेट फर्नांडो के माथे से टकराया। घटना पर आईसीसी की आचार संहिता के तहत कार्रवाई हो सकती है और जायसवाल पर जुर्माना या डिमेरिट अंक लगाए जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह घटना दूसरे टेस्ट के पहले दिन के पहले सत्र में हुई। असिथा फर्नांडो ने शानदार इनस्विंग गेंद पर जायसवाल को 45 रन के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद फर्नांडो ने उन्हें विदाई दी, जिस पर जायसवाल नाराज हो गए। पवेलियन लौटते समय जायसवाल अचानक पीछे मुड़े और फर्नांडो से बहस करने लगे। दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसी दौरान जायसवाल का हेलमेट फर्नांडो के माथे से संपर्क में आया। स्थिति बिगड़ती देख श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने बीच-बचाव कर दोनों खिलाड़ियों को अलग किया।
🥵 THINGS GET HEATED! 🥵
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 23, 2026
Yashasvi Jaiswal and Asitha Fernando exchange words as tensions rise in the middle. 👀
Watch #SLvIND, 2nd Test, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/7qJrORjx8V
भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने घटना पर कहा कि संभव है कि जायसवाल को कुछ कहा गया हो और यह सब 'हीट ऑफ द मोमेंट' में हुआ हो। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि जायसवाल को विपक्षी खिलाड़ी के इतने करीब नहीं जाना चाहिए था। कोटक ने कहा कि मैदान पर भावनाएं हावी हो सकती हैं, लेकिन खिलाड़ियों के बीच शारीरिक संपर्क नहीं होना चाहिए।
मैच रेफरी कर सकते हैं कार्रवाई
श्रीलंका के तेज गेंदबाजी कोच रयान वान नीकेर्क ने भी इस मामले को मैच रेफरी के ऊपर छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के बीच हुई बहस भावनाओं का नतीजा हो सकती है और इस मामले को मैच रेफरी ही देखेंगे। इस मुकाबले के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट हैं। वह आईसीसी की आचार संहिता के आर्टिकल 2.12 के तहत मामले की जांच कर सकते हैं। यह नियम अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान किसी अन्य खिलाड़ी के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है।
अगर जांच में यशस्वी जायसवाल को लेवल-1 के उल्लंघन का दोषी पाया जाता है, तो उन्हें आधिकारिक चेतावनी दी जा सकती है। इसके अलावा उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत तक जुर्माना और 1 या 2 डिमेरिट अंक भी लगाए जा सकते हैं। फिलहाल मामले में अंतिम फैसला मैच रेफरी की रिपोर्ट और घटना की समीक्षा के बाद ही सामने आएगा।