फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Namibia T20I Tri Series: Brevis, Jansen Star as South Africa Beat Zimbabwe by 7 Wickets

त्रिकोणीय सीरीज: ब्रेविस-यानसेन के दम पर दक्षिण अफ्रीका की बड़ी जीत, जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया

Sat, 29 Aug 2026 09:22 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विंडहोक Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 29 Aug 2026 09:22 PM IST
सार
Register For Event

दक्षिण अफ्रीका ने डेवॉल्ड ब्रेविस की नाबाद 75 रन की तूफानी पारी के दम पर जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराकर त्रिकोणीय सीरीज में पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका के दो अंक हो गए हैं और वह बेहतर नेट रनरेट के कारण अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Namibia T20I Tri Series: Brevis, Jansen Star as South Africa Beat Zimbabwe by 7 Wickets
दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को हराया - फोटो : @ProteasMenCSA

विस्तार

नामीबिया, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 त्रिकोणीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को सात विकेट से हरा दिया। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने डेवॉल्ड ब्रेविस की तूफानी पारी के दम पर 13.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


ब्रेविस का शानदार प्रदर्शन
ब्रेविस ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए। उनकी पारी में कई शानदार छक्के शामिल रहे। उन्होंने शुरुआत से ही जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और महज 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से डुआन यानसेन ने गेंद से कमाल किया और 45 रन देकर तीन विकेट झटके। प्रेनेलन सबरायेन को दो विकेट मिले।
विज्ञापन


अच्छी शुरुआत के बाद बिखरा जिम्बाब्वे
इससे पहले जिम्बाब्वे ने अच्छी शुरुआत की थी। बेन करन और ब्रायन बेनेट ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। करन ने 24 रन बनाए, जबकि बेनेट ने 34 रन की पारी खेली। एक समय जिम्बाब्वे 10 ओवर में 76 रन पर सिर्फ एक विकेट गंवाकर अच्छी स्थिति में था, लेकिन इसके बाद दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया। जिम्बाब्वे ने अगले चरण में तेजी से विकेट गंवाए और बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका की स्थिति मजबूत
इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका के दो मैचों में दो अंक हो गए हैं। टीम एक जीत और एक हार के साथ 0.969 के नेट रनरेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। नामीबिया भी दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि जिम्बाब्वे अपने एकमात्र मैच में हार के बाद अभी खाता नहीं खोल सका है। सोमवार को नामीबिया और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed