फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB Delays Central Contracts, Performance to Decide Player Categories

पाकिस्तान क्रिकेट: कब होगा नए राष्ट्रीय अनुंबध का एलान? प्रारुप तय करेगा श्रेणी; प्रदर्शन भी बनेगा आधार

Fri, 16 Oct 2026 06:04 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 16 Oct 2026 06:04 PM IST
सार
Register For Event

पीसीबी नए राष्ट्रीय अनुबंध का एलान अक्तूबर में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के बाद कर सकता है। मुख्य कोच माइक हेसन और चयनकर्ता खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध की श्रेणियां तय करेंगे।

विज्ञापन
PCB Delays Central Contracts, Performance to Decide Player Categories
बाबर-साहिबजादा-शाहीन - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के नए वार्षिक अनुबंध का इंतजार कर रहे खिलाड़ियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। बोर्ड अक्तूबर के अंत में होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज के बाद ही खिलाड़ियों के नए अनुबंधों पर अंतिम फैसला ले सकता है। मुख्य कोच माइक हेसन और राष्ट्रीय चयनकर्ता खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद अनुबंध की श्रेणियां तय करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

ट्राई-सीरीज में पाकिस्तान का मुकाबला श्रीलंका और इंग्लैंड से
पाकिस्तान की टीम 18 से 31 अक्तूबर तक होने वाली वनडे ट्राई-सीरीज में हिस्सा लेगी। इस सीरीज में पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका और इंग्लैंड की टीमें शामिल होंगी। मुकाबले रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि, मुख्य कोच माइक हेसन और चयनकर्ता घरेलू मैदान पर जारी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के साथ-साथ घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी नजर रख रहे हैं। इसी आधार पर तय किया जाएगा कि किस खिलाड़ी को किस श्रेणी में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियरिटी नहीं, फॉर्मेट के आधार पर मिलेगा अनुबंध
पीसीबी ने संकेत दिया है कि नए राष्ट्रीय अनुबंध खिलाड़ियों की वरिष्ठता के बजाय उनके विशेषज्ञता वाले फॉर्मेट के आधार पर दिए जाएंगे। खिलाड़ियों को टेस्ट क्रिकेट, टी20 और व्हाइट-बॉल क्रिकेट (वनडे और टी20) जैसी श्रेणियों में रखा जा सकता है। इस बदलाव का उद्देश्य अलग-अलग प्रारूपों में खिलाड़ियों के योगदान और प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए अनुबंध देना है।
विज्ञापन

नवंबर तक टल सकता है एलान
सूत्रों के अनुसार, नए राष्ट्रीय अनुबंध की घोषणा नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद भी की जा सकती है। हालांकि, बोर्ड की ओर से घोषणा की अंतिम तारीख की पुष्टि नहीं की गई है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के पिछले राष्ट्रीय अनुबंध 31 जुलाई को समाप्त हो गए थे। सूत्र ने बताया कि नए अनुबंधों की घोषणा जब भी होगी, उन्हें पिछली तारीख से लागू किया जाएगा। आमतौर पर पीसीबी अगस्त में नए राष्ट्रीय अनुबंध की घोषणा करता है, लेकिन इस बार चयन प्रक्रिया और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा के कारण इसमें देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed