फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ravichandran Ashwin Questions Rishabh Pant’s Shot Selection and Decision-Making

एक प्लेयर को विशेष ट्रीटमेंट क्यों?: अश्विन ने पंत पर साधा निशाना, 'जेनरेशन के एक खिलाड़ी' वाला टैग किया खारिज

Fri, 28 Aug 2026 08:43 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 28 Aug 2026 08:43 PM IST
सार
Register For Event

रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत की शॉट सिलेक्शन और फैसले लेने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनसे अब ज्यादा जिम्मेदारी की उम्मीद है।

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin Questions Rishabh Pant’s Shot Selection and Decision-Making
ऋषभ पंत - फोटो : PTI

विस्तार

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के हालिया प्रदर्शन और उनकी शॉट सिलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। अश्विन का कहना है कि पंत ने अब तक उन उम्मीदों को पूरी तरह पूरा नहीं किया है, जो उनके ऊपर लगाई गई हैं। पंत ने श्रीलंका के खिलाफ हालिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 168 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे। हालांकि, उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और कुछ शॉट्स के चयन पर लगातार सवाल उठते रहे। अश्विन ने भी पंत के फैसले लेने के तरीके पर अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

'पंत से मेरी उम्मीदें अब तक पूरी नहीं हुईं'
अपने यूट्यूब चैनल एश की बात पर अश्विन ने कहा कि पंत से उनकी उम्मीदें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में सिर्फ यह कहना काफी नहीं है कि ऋषभ इसी तरह खेलता है, बल्कि बल्लेबाज को यह समझना जरूरी है कि उस समय टीम को क्या जरूरत है। अश्विन ने कहा, 'ऋषभ पंत से मेरी उम्मीदें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। जब खेल आपके हाथ में हो, तब ये कहना कि ऋषभ इसी तरह खेलता है सही नहीं है। सवाल यह है कि उस समय आपकी टीम को क्या चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'एक पल की गलती से टेस्ट हार सकते हैं'
  • अश्विन ने पंत के आक्रामक अंदाज का बचाव करने के लिए दिए जाने वाले तर्कों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच जीतने के लिए 11 खिलाड़ियों के योगदान की जरूरत होती है, लेकिन एक गलत फैसला पूरे मैच का रुख बदल सकता है।
  • उन्होंने पंत की सिडनी और ब्रिस्बेन में खेली गई पारियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन मुकाबलों को जीतने में वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों का भी अहम योगदान था।
  • अश्विन ने कहा, 'एक टेस्ट मैच बनाने और आखिरी सेशन में जीतने के लिए 11 क्रिकेटरों की जरूरत होती है, लेकिन टेस्ट हारने के लिए सिर्फ एक पल की मूर्खतापूर्ण गलती काफी होती है।'
विज्ञापन

सहवाग और गिलक्रिस्ट से तुलना पर भी भड़के
अश्विन ने पंत की तुलना भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट से किए जाने को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि सहवाग और गिलक्रिस्ट आक्रामक क्रिकेट खेलते थे, लेकिन मैच की परिस्थितियों को नजरअंदाज करके जोखिम नहीं उठाते थे। अश्विन ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में यह समझना जरूरी है कि कब आक्रामक खेलना है और कब परिस्थितियों के मुताबिक बल्लेबाजी करनी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें पंत बतौर खिलाड़ी पसंद हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में परिस्थितियों के हिसाब से खेलने की उनकी क्षमता में सुधार जरूरी है।

'पंत को विशेष ट्रीटमेंट नहीं मिलना चाहिए'
  • अश्विन ने पंत को एक पीढ़ी में आने वाला खिलाड़ी बताकर उन्हें विशेष समर्थन दिए जाने की बात को भी खारिज कर दिया।
  • उन्होंने कहा कि अगर पंत जैसे खिलाड़ियों को विशेष समर्थन दिया जा रहा है तो यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को भी उसी तरह का भरोसा मिलना चाहिए।
  • अश्विन ने कहा, 'किसी एक खिलाड़ी को विशेष ट्रीटमेंट मत दीजिए। अगर एक पीढ़ी में आने वाले खिलाड़ी को इतना समर्थन देना है, तो यह समर्थन सभी को मिलना चाहिए। यशस्वी जायसवाल भी ऐसा ही खिलाड़ी है।'

'50 टेस्ट खेल चुके हैं, अब जिम्मेदारी लेनी होगी'
अश्विन ने पंत के अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह अब युवा और अनुभवहीन खिलाड़ी नहीं हैं। 50 से ज्यादा टेस्ट खेलने के बाद उनसे ज्यादा जिम्मेदारी की उम्मीद की जाती है। उन्होंने कहा, 'ऋषभ अनुभवी हैं। वह 50 टेस्ट खेल चुके हैं। अब उन्हें जिम्मेदारी लेनी होगी। एक पीढ़ी में आने वाला खिलाड़ी वाली दलील मत दीजिए। उनकी निर्णय लेने की क्षमता की वजह से ही वह बाकी दो फॉर्मेट नहीं खेल रहे हैं।' हालांकि, अश्विन ने यह भी कहा कि जिस दिन पंत को उनकी गलतियों के बारे में सच बताया जाएगा और वह अपनी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करेंगे, उस दिन वह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।

पंत की क्षमता पर नहीं, फैसलों पर सवाल
अश्विन ने साफ किया कि उन्हें पंत की प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं है। उनका सवाल सिर्फ इस बात को लेकर है कि पंत टेस्ट क्रिकेट में कब जोखिम लें और कब परिस्थितियों के मुताबिक खेलें। उन्होंने कहा, 'मुझे ऋषभ पंत खिलाड़ी के तौर पर बहुत पसंद हैं।' लेकिन साथ ही उन्होंने जोर दिया कि पंत को अपने स्वाभाविक आक्रामक खेल और टीम की जरूरत के बीच बेहतर संतुलन बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed