{"_id":"6a9fbca6d68255fba00528f5","slug":"japan-announce-squad-for-historic-t20i-against-india-on-september-22-2026-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 के लिए जापान टीम का एलान: किसे मिला मौका, कौन हुआ बाहर? 22 सितंबर को होनी है टक्कर","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी20 के लिए जापान टीम का एलान: किसे मिला मौका, कौन हुआ बाहर? 22 सितंबर को होनी है टक्कर
Tue, 08 Sep 2026 01:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:13 PM IST
जापान ने 22 सितंबर को भारत के खिलाफ होने वाले अपने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है। केंडेल कादोवाकी फ्लेमिंग कप्तान होंगे, जबकि जेक कुसुदा नेयर्न को पहली बार टीम में जगह मिली है। मुकाबला दोनों देशों के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोह का हिस्सा होगा।
विज्ञापन
जापान टीम
- फोटो : IANS
विस्तार
जापान ने भारत के खिलाफ ऐतिहासिक एकमात्र टी20 के लिए अपनी टीम घोषित कर दी है। यह मुकाबला 22 सितंबर को तोचिगी प्रीफेक्चर में खेला जाएगा। तीन बार की विश्व चैंपियन भारत और जापान के बीच यह पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबला होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम तब एशियाई खेलों के लिए जापान में ही होगी।
विज्ञापन
भारत-जापान के 75 साल के रिश्ते का जश्न
यह मुकाबला भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोहों की शुरुआत करेगा। इसके लिए 'स्पोर्ट 75' नाम की पहल शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य खेल के माध्यम से दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी संपर्क और सहयोग को बढ़ावा देना है।
यह पहल उस समझौते से जुड़ी है, जो जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई शिखर बैठक के दौरान सामने आया था। इसमें खेल के क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को बढ़ाने के साथ-साथ भारत की 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की महत्वाकांक्षा को भी ध्यान में रखा गया है।
टीम में कौन कौन?
केंडेल कादोवाकी फ्लेमिंग, जो जापान के मुख्य रन स्कोरर हैं, उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर जेक कुसुदा नेयर्न को पहली बार मौका मिला है। आईसीसी ने अपने स्टेटमेंट में कहा, 'यही टीम एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेगी, जिसके मुकाबले इस मैच के दो दिन बाद शुरू होंगे। कप्तान केंडेल के अलावा इब्राहिम ताकाहाशी और डेक्लन सुजुकी मैकॉम्ब ही ऐसे दो अन्य खिलाड़ी हैं, जिन्हें 50 से ज्यादा टी20 खेलने का अनुभव है। सुयोशी तकादा, जिन्होंने जापान के लिए पिछली बार 2013 में आईसीसी ईस्ट पैसिफिक टी20 चैंपियनशिप में खेला था, उनकी भी टीम में वापसी हुई है।
जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चार सितंबर को इस ऐतिहासिक मुकाबले की घोषणा की थी। मैच को 'सुजुकी कप' नाम दिया गया है। खास बात यह है कि यह सिर्फ दो क्रिकेट टीमों के बीच मुकाबला नहीं होगा, बल्कि भारत और जापान के बीच खेल और कूटनीतिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में भी इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बीसीसीआई सचिव ने बताया क्रिकेट के लिए बड़ा मौका
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस मुकाबले को भारतीय क्रिकेट के लिए खास अवसर बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय और जापानी टीमों का इस ऐतिहासिक मौके पर साथ आना क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, 'बीसीसीआई इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनकर बेहद खुश है, जब भारतीय और जापानी पुरुष टीमें जापान में एक विशेष टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। यह क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि भारतीय टीम एक नए क्षेत्र में जा रही है और इससे जापान तथा पूर्वी एशिया में क्रिकेट को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।' सैकिया ने भारत और जापान के मजबूत और लंबे समय से चले आ रहे रिश्तों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के जश्न का हिस्सा बनेगा और इसके लिए जेसीए के प्रयासों की सराहना की।

जापान में क्रिकेट को बढ़ाने की कोशिश
बीसीसीआई सचिव ने कहा कि क्रिकेट का विकास केवल उसके पारंपरिक देशों तक सीमित नहीं रहना चाहिए। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बोर्ड के तौर पर बीसीसीआई इस खेल को नए क्षेत्रों तक पहुंचाने की अपनी जिम्मेदारी को समझता है। उन्होंने जापान में क्रिकेट को मजबूत करने के लिए जेसीए के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता भी जताई। जेसीए के सीईओ नाओकी मियाजी ने भी इस मुकाबले को अपने संगठन के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि मौजूदा विश्व चैंपियन टीम को जापान में आमंत्रित करना जेसीए के लिए एक बड़ा पड़ाव है।
मियाजी ने कहा, 'जापान में मौजूदा विश्व चैंपियन टीम का स्वागत करना हमारे संगठन के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हम इस लक्ष्य की दिशा में हमारे साथ काम करने के लिए बीसीसीआई का धन्यवाद करते हैं। हम भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के जुनून का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित हैं और स्थानीय जापानी लोगों को भी इस खेल के बारे में जानने और अपनी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए आमंत्रित करते हैं।'
भारत के खिलाफ टी20 के लिए जापान की टीम: केंडेल कादोवाकी फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा हिंजे, बेंजामिन इटो डेविस, एलेस्टर कादोवाकी फ्लेमिंग, कोहेई कुबोता, जेक कुसुदा नेयर्न, वतारू मियाउची (विकेटकीपर), रियो सकूरानो थॉमस, एलेक्स शिराई पातमोर (विकेटकीपर), शोमा सुगाया स्लेटर, डेकलन सुजुकी मैकॉम्ब, सुयोशी तकादा, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तनियामा, लचलन यमामोतो लेक।