WI Inning
124/7 (14.1 ov)
Matthew Forde 2(4)*
Sherfane Rutherford 34 (21)
IND elected to bowl
{"_id":"6ac3816c17132e0d4006ba22","slug":"kuch-kaatilana-spell-aayega-akash-deep-hails-mukesh-kumar-after-rest-of-india-s-irani-cup-win-2026-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईरानी कप में जीत के बाद आकाश दीप का खुलासा: मुकेश की लय देखकर क्यों बोले- आज कातिलाना स्पेल आएगा?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
ईरानी कप में जीत के बाद आकाश दीप का खुलासा: मुकेश की लय देखकर क्यों बोले- आज कातिलाना स्पेल आएगा?
Mon, 05 Oct 2026 04:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 05 Oct 2026 04:22 PM IST
ईरानी कप में रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराकर रेस्ट ऑफ इंडिया ने खिताब अपने नाम किया। जीत के बाद आकाश दीप ने मुकेश कुमार की शानदार गेंदबाजी की तारीफ करते हुए बताया कि सुबह उनकी लय देखकर उन्हें अंदाजा हो गया था कि वह 'कातिलाना स्पेल' करने वाले हैं। मुकेश ने दूसरी पारी में 6/33 लेकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
मुकेश कुमार
- फोटो : IANS
विस्तार
रेस्ट ऑफ इंडिया ने ईरानी कप में जम्मू-कश्मीर को हराकर शानदार वापसी करते हुए खिताब जीता। मुकाबले में मुकेश कुमार की गेंदबाजी ने निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की दूसरी पारी में 33 रन देकर छह विकेट लिए और पूरी टीम को 111 रन पर समेट दिया। रेस्ट ऑफ इंडिया ने मुकाबला 167 रन से अपने नाम किया।
विज्ञापन
जीत के बाद आकाश दीप ने मुकेश के साथ गेंदबाजी के दौरान उनकी लय को याद किया। उन्होंने कहा, 'जिस तरह से मैच प्रतिस्पर्धी हो रहा था, उस तरह का मुकाबला जीतना बहुत मजेदार था। मैं दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रहा था और सुबह जब मैंने मुकेश की लय देखी तो मुझे लगा कि वह बहुत अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहा है।' आकाश ने आगे कहा, 'मुझे लगा कि आज कुछ कातिलाना स्पेल आएगा। जिस तरह गेंद उनके हाथ से निकल रही थी, मुझे पूरा भरोसा था कि वह शानदार गेंदबाजी करेंगे।'
विज्ञापन
Trending Videos
मुकेश ने बदला मैच का रुख
मुकेश कुमार के छह विकेट ने मुकाबले की दिशा पूरी तरह बदल दी। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। मुकेश ने कहा कि रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम को हराना खास है। उन्होंने कहा, 'यह बहुत अच्छा अहसास है। रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम के खिलाफ जीतना हमेशा मुश्किल मुकाबला होता है। इसलिए यह बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। पांच विकेट लेना अलग तरह का अहसास है। मैं गेंदबाजी का आनंद ले रहा था और मुझे अंदर से भी समर्थन मिल रहा था।'

स्मरण की 135 रन की पारी भी बनी जीत की नींव
प्लेयर ऑफ द मैच स्मरण रविचंद्रन ने दूसरी पारी में 135 रन की निर्णायक पारी खेली। उन्होंने कहा, 'ईरानी कप फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बनना मेरे लिए गर्व का पल है। जब मैं बल्लेबाजी करने आया तो स्थिति आसान नहीं थी और मुझे खुशी है कि मैं टीम के लिए काम पूरा कर सका।'

पंत ने इसे बताया पूरी टीम की जीत
ऋषभ पंत ने टीम के सामूहिक प्रदर्शन को जीत का कारण बताया। उन्होंने कहा, 'इस टीम में सभी ने योगदान दिया है। कोच और खिलाड़ियों से लेकर हर किसी ने अपना योगदान दिया। स्मरण ने शानदार पारी खेलकर हमें मैच में वापस लाया। मुकेश चौधरी ने पहली पारी में और मुकेश कुमार ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की। आकाश ने भी योगदान दिया और फील्डिंग में भी टीम ने अच्छा किया। यह पूरी तरह टीम की जीत है।'
वहीं, उपकप्तान सरफराज खान ने अलग-अलग राज्यों से आने के बावजूद टीम में शानदार एकजुटता की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हम अलग-अलग राज्यों से आते हैं, लेकिन जब साथ होते हैं तो टीम में एकता बहुत अच्छी रहती है। मैच जीतने पर शानदार महसूस होता है। मैंने चार ईरानी कप मैच खेले हैं और चारों जीते हैं।'