फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Rinku Singh's Six-Hitting Blitz Seals Dramatic DLS Win for Meerut Mavericks Against Lucknow Falcons

Rinku Singh: बरसात से नहीं, बल्कि रिंकू सिंह के छक्कों की बारिश से हारी लखनऊ! अपने दम पर पलट दिया पूरा मुकाबला

Thu, 20 Aug 2026 02:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Aug 2026 02:58 PM IST
सार
Register For Event

यूपी टी20 लीग के आठवें मुकाबले में रिंकू सिंह ने बारिश और DLS के दबाव के बीच विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मेरठ मावेरिक्स को लखनऊ फाल्कन्स के खिलाफ पांच रन से रोमांचक जीत दिलाई। लखनऊ ने 183 रन बनाए थे, लेकिन रिंकू के नाबाद 55 रन ने मैच का रुख ही बदल दिया।

विज्ञापन
Rinku Singh's Six-Hitting Blitz Seals Dramatic DLS Win for Meerut Mavericks Against Lucknow Falcons
रिंकू सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

यूपी टी20 लीग सीजन-4 के आठवें मुकाबले में लखनऊ फाल्कन्स और मेरठ मावेरिक्स के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में बारिश ने जहां खेल का मजा किरकिरा किया, वहीं मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मुकाबले को यादगार बना दिया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स ने 20 ओवर में 183/6 रन बनाए। मोहम्मद सैफ ने 32 गेंदों पर 45 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद अजीत वर्मा ने मध्यक्रम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 53 रन बनाए। उनकी पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल रहा। अंत में सत्यम पांडे और विप्रज निगम के उपयोगी योगदान की बदौलत लखनऊ ने मेरठ के सामने 184 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। मेरठ की ओर से जीशान अंसारी और विजय कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

22 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में फंसी मेरठ
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मावेरिक्स की शुरुआत बेहद खराब रही। इन-फॉर्म बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा को भुवनेश्वर कुमार ने पारी के पहले ही ओवर में आउट कर दिया। इसके बाद दूसरे ओवर में अभिनंदन सिंह ने ऋतुराज शर्मा और अक्षय दुबे को आउट करके मेरठ को दोहरा झटका दिया। महज 22 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद टीम दबाव में आ गई। दिव्यांश जोशी और दिव्यांश राजपूत ने 52 रन की साझेदारी करके पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन मेरठ को मैच में वापसी के लिए एक बड़ी पारी की जरूरत थी। ऐसे समय में कप्तान रिंकू सिंह क्रीज पर पहुंचे।

बारिश शुरू हुई और रिंकू ने बरसाए छक्के
मैच का असली रोमांच आखिरी पांच ओवर में शुरू हुआ। मेरठ को जीत के लिए 59 रन की जरूरत थी। रिंकू ने 15वें ओवर में अभिनंदन सिंह को निशाना बनाया और उनके ओवर से 19 रन बटोर लिए। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। अब मुकाबला सिर्फ रन बनाने का नहीं, बल्कि डीएलएस पार स्कोर को पार करने का भी हो गया था।

16.3 ओवर के बाद मेरठ की टीम डीएलएस पार स्कोर से एक रन पीछे थी। रिंकू ने अगली ही गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाकर अपनी टीम को पार स्कोर से आगे कर दिया। इसके बाद रिंकू ने नवनीत कुमार के ओवर में भी जमकर हमला बोला। उन्होंने महज पांच गेंदों में 26 रन कूट डाले। उनकी इस आतिशी बल्लेबाजी ने कुछ ही गेंदों में मैच का पूरा समीकरण बदल दिया।

विज्ञापन

बारिश ने रोक दिया मैच, रिंकू ने छीन ली जीत
भारी बारिश के कारण 16.5 ओवर के बाद खेल रोक दिया गया। उस समय मेरठ मावेरिक्स का स्कोर 154/6 था और टीम डीएलएस पार स्कोर से पांच रन आगे थी। बारिश नहीं रुकी और मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका। ऐसे में डीएलएस नियम के तहत मेरठ मावेरिक्स को पांच रन से विजेता घोषित कर दिया गया। मेरठ की जीत के सबसे बड़े नायक कप्तान रिंकू सिंह रहे। उन्होंने दबाव के बीच सिर्फ 24 गेंदों पर नाबाद 55 रन बनाए। उनकी पारी में लगाए गए बड़े छक्कों ने उस समय टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया, जब बारिश कभी भी मैच का अंत कर सकती थी।

रिंकू की पारी ने पलट दी पूरी कहानी
एक समय 22 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी मेरठ की टीम मुश्किल में थी। दूसरी ओर लखनऊ ने 183 रन बनाकर मैच पर मजबूत पकड़ बना ली थी। लेकिन रिंकू सिंह ने कुछ ही गेंदों में पूरा समीकरण बदल दिया। बारिश के बीच डीएलएस पार स्कोर का दबाव, कम होती गेंदें और लगातार गिरता समय, इन सबके बावजूद रिंकू ने आक्रामक क्रिकेट खेला। आखिरकार उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने मेरठ को ऐसी जीत दिलाई, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed